CG के जेल से निकला एक और VIDEO, गोलीकांड के आरोपियों का सोशल मीडिया में रील हो रहा वायरल, मुलाकाती कक्ष में शूट हुआ वीडियो

CG News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर के सेंट्रल जेल से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मस्तूरी गोलीकांड के आरोपी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा यह वीडियो जेल के मुलाकाती कक्ष में बनाया गया है।

Update: 2026-04-11 04:46 GMT

इमेज - AI

Bilaspur Central Jail: 11 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ बिलासपुर के सेंट्रल जेल से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मस्तूरी गोलीकांड के आरोपी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा यह वीडियो जेल के मुलाकाती कक्ष में बनाया गया है। वीडियो कब बना और कितने दिन पुरानी है, बहरहाल यह जांच का विषय है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे वीडियो के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

वायरल वीडियो को लेकर इस बात की भी चर्चा छिड़ी हुई है, जेल के भीतर मोबाइल ले जाने की मनाही है, इसके बाद किसने किसके शह पर मोबाइल लेकर जेल के भीतर पहुंचा और बिना किसी डर भय के वीडियो भी शूट कर लिया। मुलाकाती कक्ष में बनाए गए यही वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हाे रहा है। वायरल वीडियो को देखने के बाद यूर्जस उसी अंदाज में कमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियाे में मस्तूरी गोलीकांड के आरोपी नजर आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के चर्चित मस्तूरी गोलीकांड के आरोपी विश्वजीत अनंत और उसके साथी जेल के सीखचों के भीतर रहने के बाद भी सोशल मीडिया में एक्टिव हैं। मुलाकाती कक्ष में वीडियो बनाकर साेशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल किया गया है। वीडियो में 'सीधा ठोक दूं शहर में जो दादा बनता'... गाने के साथ शूट किए गए वीडियो में एक-एक कर सभी आरोपी नजर आ रहे हैं। बता दें, मस्तूरी में पुरानी रंजिश और वर्चस्व के चलते जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह, उनके मामा तामेश सिंह और तुकेश सिंह पर फायरिंग की गई थी। बचाव और जवाब में नीतेश सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से फायर किया था, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले थे।

गोलीकांड के आरोप में मस्तूरी पुलिस ने युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत, कांग्रेस नेता अकबर खान और उसके भाई समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ये सभी आरोपी जेल में बंद हैं। गोलीकांड का एक आरोपी नाबालिग है, उसे बाल संरक्षण गृह में रखा गया है, 10 आरोपी जेल में हैं। एक आरोपी की जमानत छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट से खारिज हो चुकी है। व, गोलीकांड के दो आरोपी नागेंद्र राय और तारकेश्वर पाटले अभी फरार हैं।

जेल प्रशासन कराएगा एफआईआर

जेल के भीतर आरोपियों का वीडियाे शूट कर इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करने के संबंध में जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने कहा, वीडियो बनाकर वायरल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बतादें, जेल में बंद आरोपियों का वीडियो इंस्टाग्राम आईडी devebh_don99X से अपलोड किया गया। वीडियो कब बनाया गया और कब पोस्ट हुआ, यह स्पष्ट नहीं है। इसी आईडी से गैंग के अन्य पुराने वीडियो भी अपलोड किए गए थे, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया गया।

Tags:    

Similar News