35 साल के युवक ने 5 साल की मासूम के साथ किया रेप, हत्या की नियत से मासूम को बोरे में भरकर फेंक दिया था, बच्ची अस्पताल में भर्ती

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना इलाके में बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 35 साल के युवक ने 5 साल की मासूम के साथ पहले दुष्कर्म किया और हत्या की नियत से बोरे में भरकर मासूम को फेंक दिया था।

Update: 2026-04-11 04:14 GMT

इमेज- इंटरनेट 

Durg Rape News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना इलाके में बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 35 साल के युवक ने 5 साल की मासूम के साथ पहले दुष्कर्म किया और हत्या की नियत से बोरे में भरकर मासूम को फेंक दिया था। समय रहते गांव के युवकों ने खोज निकाला। बहरहाल मासूम की हालत खतरे से बाहर है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी युवक बच्ची को उस वक्त उठा ले गया जब वह स्कूल से लौटने के बाद चॉकलेट खरीदने दुकान गई थी। मासूम के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया और उसकी हत्या करने की नियत से उसके मुंह को पिलो कवर से बांधकर घर के पीछे खंडहर के करीब कुएं के पास फेंक दिया।

पढ़िए कैसे घटी दिल दहाल देने वाली घटना

मासूम शुक्रवार दोपहर करीब 11:30 बजे स्कूल से घर आई। घर के पास की दुकान, चॉकलेट खरीदने के लिए गई थी। आरोपी धनेश्वर साहू भी दुकान के सामने खड़ा था। बच्ची को पहले से जानता था क्योंकि दोनों का घर आसपास ही है।

आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट दिलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ गलत काम किया। जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। धीरे-धीरे पूरा गांव बच्ची को ढूंढने में जुट गया।

दोपहर करीब 2 बजे गांव के दो युवकों की नजर कुएं के पास पड़े एक बोरे पर पड़ी। उन्होंने देखा कि बोरा थोड़ा हिल रहा है। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। बोरे के अंदर वही 5 साल की बच्ची बंद थी। मासूम का मुंह तकिया कवर से बेरहमी से बांधा गया था ताकि वह चिल्ला न सके। युवक ने बताया, जब बच्ची को बाहर निकाला गया, तो वह पसीने से तरबतर थी और उसे सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। वह इतनी डरी हुई थी कि कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी।

गांव के युवक ने बताया कि अभी बच्ची ठीक है। पांच-छह साल की होगी। आरोपी का नाम धनेश्वर है जिसे मोहल्ले में जनता के नाम से लोग जानते हैं। बच्ची को बोरे के अंदर डाल कर, तकिये के खोल से मुंह बांधा हुआ था और उसे पीछे खंडहर के करीब स्थित कुएं के पास फेंक दिया था। खोजते हुए जब हम दोनों कुएं के पास पहुंचे तो बोरे में हल-चल दिखी, जब अंदर खोलकर देखा तो उसमें बच्ची मिली। हमने उठाया तो वो हांफ रही थी बस। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और पसीने से तरबतर थी।

जिस युवक को हिरासत में लिया गया है, उसने स्वीकार किया था कि तकिया का कपड़ा उसी का था। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।

गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा थाना

बच्ची के मिलने और उसके साथ हुई दरिंदगी की खबर गांव में आग की तरह फैली, इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी धनेश्वर साहू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। भीड़ इतनी उग्र हो गई कि पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर उन्हें वहां से खदेड़ना पड़ा। ग्रामीण आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे थे।

बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि, आरोपी के घर मिले सबूत

पाटन एसडीओपी अनुप लकड़ा ने बताया, बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस ने साफ किया है, मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी धनेश्वर साहू मजदूरी करता है और शराब पीने का आदी है। गिरफ्तारी के वक्त वह नशे में था। एफएसएल की टीम ने आरोपी के घर की तलाशी ली है, जहां से इस अपराध से जुड़े कई महत्वपूर्ण सबूत और वही तकिया कवर बरामद हुआ है, जिसका टुकड़ा बच्ची का मुंह बांधने के लिए इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

Tags:    

Similar News