Jashpur News: बुआ के घर से लौट रही नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, 9 आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Jashpur News: छत्तीसगढ़ में बुआ के घर से लौट रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 9 आरोपियों को पकड़ा गया।

Update: 2026-02-21 13:47 GMT

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में नाबालिग से रेप करने के मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों ने घटना को तब अंजाम दिया, जब बालिका अपनी बड़ी बहन के साथ बुआ के घर से लौट रही थी। इस दौरान नौ आरोपियों ने उसका अपहरण किया, और फिर एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर नौ आरोपियों को पकड़ा गया।

जानिए घटनाक्रम

थाना नारायणपुर क्षेत्र के एक ग्राम के प्रार्थी ने  20 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 35 वर्षीय भतीजी व 13 वर्षीय बेटी उसकी दीदी के यहां गए हुए थे। 17 फ़रवरी को मेहमानी से वापस थाना नारायणपुर अपने गृह ग्राम वापस लौट रहे थे, इसी दौरान शाम को रास्ते में एक चौक के पास नौ लड़कों के प्रार्थी की भतीजी व नाबालिक बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई।

भयभीत होकर प्रार्थी की भतीजी भाग कर घर आ गई और घटना के संबंध में बतायीं। शिकायतकर्ता अपनी भतीजी को लेकर घटना स्थल पर गया। प्रार्थी द्वारा बेटी को आवाज लगाने पर सभी आरोपी भाग गए। घटना स्थल से 13 वर्षीय नाबालिक बेटी को लेकर घर लाया गया। घटना के दो दिनों बाद नाबालिक ने पिता को बताया कि घटना वाले दिन एक आरोपी के द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अन्य आरोपी दूरी पर खड़े घटना को देख रहे थे।

गांव वालों को घटना के संबंध में पता चला तो आरोपियों के द्वारा पीड़िता को पैसा देकर मामले को दबाने का दबाव बना रहे थे। साथ ही थाना नहीं जाने व जान से मारने की धमकी दिए थे।

पीड़ित की रिपोर्ट पर तत्काल थाना नारायणपुर में आरोपियों के विरुद्ध बी एन एस की धारा 137,87,96,64,65(1),70(1), 70(2)127(2),व351(2) तथा 5,6, पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

चूंकि मामला नाबालिक बालिका से दुष्कर्म से संबंधित था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा आरोपियों की धर पकड़ के लिए चार टीम गठित की गई थी। टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े 9 आरोपियों, जिसमें एक 17 वर्षीय संघर्षरत बालक भी है। सभी को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ पर आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। नाबालिग बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

मामले एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि थाना नारायणपुर क्षेत्र एक नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के मामले में 9 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जायेगा। बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है, ऐसे मामलों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।

Tags:    

Similar News