Janjgir News: सायबर ठगों को बैंक अकाउंट किराए पर देने वाले 6 गिरफ्तार

Janjgir News: सायबर ठगों को कमीशन पर अपना बैंक खाता देने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खाते में नौ राज्यों से ठगी का पैसा आया था। जिसे उन्होंने कमीशन लेकर साइबर ठगों को ट्रांसफर कर दिया।

Update: 2025-07-04 15:33 GMT

Janjgir News: जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के साइबर ठगों को बैंक खाता किराए और कमीशन पर देने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बैंक खाते से साइबर ठगों ने करीब 31 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया था। इसके साथ ही साइबर ठगी के रुपयों के ट्रांजेक्शन में इस्तेमाल हो रहे 16 बैंक खातों को होल्ड कराया है। पुलिस इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर म्यूल खाता धारकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में भोलाराम कुम्हार (29), लखन लाल सुल्तान (30), सुरेश साहू (27), गिरधारी लाल कुम्हार (35), हरिहर कामले (32) और रामभरोस यादव (26) शामिल हैं। आरोपी सक्ती और जांजगीर-चांपा जिले के रहने वाले हैं। उक्त सभी आरोपियों के खाते में साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि जमा होती थी। जिसे वे सायबर ठगों को ट्रांसफर कर देते थे। इसके बदले में उन्हें कमीशन दिया जाता था। इस माय कलेक्शन एजेंट का काम लखन लाल सुल्तान निवासी सारसडोल जिला सक्ती करता था। लखन लाल सुल्तान का कम खाता संग्रह कर देना रहता था, जिसकी आवाज में 12 से 15 हजार रुपए हर खाता के पीछे उसे दिए जाते थे। लखन लाल सुल्तान के द्वारा 10 से 15 लोगों का खाता गांधी शान्डे को दिया गया था। गांधी शान्डे रायगढ़ जेल में साइबर ठगी के मामले में बंद है।

O पूछताछ में लखनलाल ने स्वीकारा अपराध

समन्वय पोर्टल मिली जानकारी के आधार पर की गई जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने कमीशन के बदले अपने खाते साइबर ठगों को किराए पर दिए थे। पूछताछ में भोलाराम ने बताया कि उसने लखन लाल सुल्तान के कहने पर खाता दिया था। वहीं, लखन लाल ने माना कि वह एजेंट की तरह कार्य करता था और एक खाता उपलब्ध कराने पर 12 से 15 हजार रुपए तक मिलता था। वह अब तक 10-15 खातों की जानकारी साइबर अपराधी गांधी शान्डे को दे चुका है, जो वर्तमान में रायगढ़ जेल में बंद है।

गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोर्टल पर इन खातों से जुड़ी ठगी की शिकायतें पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल, तमिलनाडु, दिल्ली, राजस्थान से मिली थी। एक्सिस बैंक शिवरीनारायण शाखा के 16 खातों में यह संदिग्ध राशि जमा होना पाया गया। पुलिस ने खातों को होल्ड कर दिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ शिवरीनारायण थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Tags:    

Similar News