Gariaband Naxalite News: नक्सलियों का बड़ा हथियार डंप बरामद, 6 जगहों से देशी कट्टा, राइफल सहित कई हथियार जब्त, सरेंडर करने वाले माओवादियों ने खोले राज
Naxali Hathiyar Dump Baramad: गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में नक्सलियों का बड़ा हथियार डंप बरामद किया गया है। 6 जगहों से देशी कट्टा, राइफल सहित कई हथियार जब्त किया गया है।
फोटो सोर्स- npg.news
Naxali Hathiyar Dump Baramad: गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस बल की ई 30 ऑप्स टीम की एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। पुलिस ने नक्सलियों की ओर से डंप कर रखे गए हथियार का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है, जो नक्सल उन्मूलन के तहत एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
2026 में सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने किए खुलासे
दरअसल , जनवरी 2026 में गरियाबंद में आत्मसर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने वाले नक्सलियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) की ओडिशा राज्य कमेटी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से मैनपुर थाना क्षेत्र में ओडिशा सीमा से लगे पहाड़ी क्षेत्रों में ऑटोमेटिक हथियार, गोला-बारूद और टेक्निकल टीम के वेपन वर्कशॉप से जुड़े सामान कई जगहों पर डंप किए गए हैं।
6 अलग-अलग जगहों से हथियार सहित कई सामान जब्त
नक्सलियों के डंप की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस बल ई 30 ऑप्स टीम 6 फरवरी को सर्च अभियान पर निकली और 36 घंटे की सर्च अभियान के बाद 6 अलग-अलग जगहों से हथियार का एक बड़ा जखीरा बरामद किया। साथ ही भारी मात्रा में टेक्निकल टीम के वेपन वर्कशॉप से जुड़े सामान भी जब्त किए गए।
हथियार सहित कई सामान जब्त
इंसास राइफल- 2 नग
303 राइफल- 1 नग
12 बोर- 2 नग
देशी कट्टा- 1 नग
सुरका (देशी बीजीएल लॉन्चर) - 1 नग
सिंगल शॉट हथियार- 2
जिंदा राउंड- 127
मैगजीन- 8
बीजीएल सेल- 22
इलेक्ट्रिक वार का बंडल
हथियार बनाने और मरम्मत में इस्तेमाल होने वाले टेक्निकल वर्कशॉप के कई सामान
टेक्निकल टीम चलाता था हथियारों का वर्कशॉप
बताया जा रहा है कि ओडिसा राज्य के मारे गए तीन सेंट्रल कमेटी सदस्य चलपति, मनोज और गणेश उइके की निगरानी में टेक्निकल टीम हथियारों का वर्कशॉप चलाता था। संयुक्त पुलिस बल की इस कार्रवाई से गरियाबंद क्षेत्र में नक्सल हिंसा की संभावना खत्म हो गई है।
ऑपरेशन विराट के तहत बड़ी सफलता
बता दें कि जिला गरियाबंद पुलिस की ओर से पिछले डेढ साल से नक्सल उन्मूलन ऑपरेशन विराट चलाया जा रहा है, जिसके तहत 26 जनवरी 2026 से पहले गरियाबंद क्षेत्र में एक्टिव धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिविजन के सभी नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। नक्सलियों के इस डंप की बरामदी के बाद क्षेत्र में नक्सल हिंसा की संभावना खत्म हो गई है।
2025-26 में जब्त किए गए नक्सली हथियार
हथियार- 57
कारतूस- 300
मैग्जीन- 21
ग्रेडेड ऑटोमेटिक- 28
अन्य हथियार- 29
2025-26 में जब्त किए गए विस्फोटक सामाग्री
इलेक्ट्रिक डेटोनेटर- 240
नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर- 17
IED बम- 07
कार्डेक्स वॉयर- 100 मीटर