Jagdalpur News: बस्तर पुलिस ने ओडिशा बाॅर्डर पार कर तस्कर को उसके घर से दबोचा, 51.41 लाख का 102 किलो गांजा जब्त
Jagdalpur News: बस्तर पुलिस ने अंतर्राज्यीय ऑपरेशन चलाकर ओडिशा में दबिश देकर मुख्य सप्लायर को दबोचा। साथ ही आरोपी के कब्जे से 51 लाख का गांजा जब्त किया है।
Jagdalpur News: बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर ओडिशा से मुख्य सप्लायर को धर-दबोचा है। आरोपी के कब्जे से 51.41 लाख का गांजा भी जब्त किया गया। दोनों आरोपी ओडिशा के रहने वाले है ।
जानिए पूरी कार्रवाई
दरअसल, 10 मार्च की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि आड़ावाल रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति गांजा रखकर बेचने की फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहा है। इस सूचना को जगदलपुर एसपी शलभ सिंहा ने गंभीरता से लिया और एएसपी महेश्वर नाग को जांच कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। बोधघाट पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी पवन नेताम निवासी नगरनार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 2.58 किलो गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने गांजा को ओडिशा के सप्लायर हरालाल नायक उर्फ कवि नायक के पास से लाने की बात कबूल किया।
पुलिस ने इस जानकारी के बाद एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी को पकड़ने ओडिशा रवाना हुई। ओडिशा में दबिश देकर पुलिस ने मुख्य सप्लायर हीरालाल को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 100.24 किलोग्राम गांजा भी जब्त किया गया।
पकड़े गए आरोपियों के नाम
पवन नेताम 29 वर्ष डोंगरीपारा ग्राम तुरेनार बस्तर और मुख्य सप्लायर हीरालाल नायक 40 वर्ष ग्राम दाबलीगुड़ा ओड़िशा शामिल है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20(b)(ii)(B) और 20(b)(ii)(C) के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
प्रशिक्षु डीएसपी सुमित चंद्रा, निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक ललित नेगी, लोकेश्वर नाग, स उ नि सतीश श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक सुनील मनहर, अहिलेश नाग, पवन श्रीवास्तव, व्यास नारायण थकी, म.आर तिलोत्तमा कश्यप, आरक्षक भैरव सिन्हा, युवराज ठाकुर, विजय तिर्की, गुनाकर पाणिग्रही, राम ठाकुर, होरी लाल आर्मो,
बस्तर फाइटर: प्रदीप यादव, धनेश्वर बघेल, सुखदास मांडवी, मुकेश बघेल, सोन साय, अंतू कश्यप, नरसिंह भद्रे, तरुण ठाकुर, आकाश देवांगन, दीपक कश्यप, हेलेश नाग, विक्की राणा, रितेश ध्रुव, भान देव यादव, ओमप्रकाश भारती।