CG Afeem Ki Kheti Case: अब नौ एकड़ में मिली अफीम की खेती! छत्तीसगढ़ में मचा हड़कंप
CG Afeem Ki Kheti Case: बलरामपुर में कुसमी थाने में एक और गांव में नौ एकड़ में अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आ गया है। इस सूचना से प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया है।
Chhattisgarh Afeem Ki Kheti (NPG News)
CG Afeem Ki Kheti Case: रायपुर। बलरामपुर के थाना कुसमी के ग्राम त्रिपुरी में करीब साढ़े तीन एकड़ पर लगे अफीम लगे अफीम के पौधों को आज दिन भर नष्ट किया गया। इसके तुरंत बाद अभी रात को सूचना आ गई कि कुसमी थाने के ही ग्राम चंदाडांडी में भी नौ एकड़ में अफीम की खेती की जा रही है। इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आयी है, मगर सूत्रों ने इसकी पुष्टि कर दी है।
खबर है कि प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की टीम बड़े इलाके में सर्च अभियान चला रही है। खेत के आसपास पहुंचे ग्रामीणों के हवाले से सूत्रों ने बताया कि बड़ी संख्या में वहां पर पुलिस बल पहुंच गया है और किसी को भी खेत की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है। जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के भी वहां पहुंचने की जानकारी है। इस बात का दावा किया गया है कि सांसद के गृह ग्राम से लगे इस इलाके में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है। पूरे मामले की अभी आधिकारिक तौर पर किसी ने पुष्टि नहीं की है।