Raipur News: मोबाइल खो गया था, 20 लाख के 100 मोबाइल ऐसे ढूंढ लाई पुलिस, गुम फोन मिलने पर खिले लोगों के चेहरे
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुम हुए 100 मोबाइल खोज निकाले... पुलिस ने लौटाया तो गुम मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे...
Raipur News: रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम की टीम ने 20 लाख के गुम 100 मोबाइल को ढूंढ कर उनके मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। पुलिस की टीम ने इन मोबाइल को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली और बिहार से बरामद किया है।
दरअसल, गुम मोबाइल की शिकायतों को क्राइम व साइबर की टीम ने गंभीरता से लिया। क्राइम डीसीपी ने गुम मोबाइल को ढूंढ कर उनके मालिकों को लौटाने के निर्देश दिए। क्राइम व साइबर की टीम ने फोन ढूंढने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग राज्यों से करीब 100 मोबाइल को बरामद किया गया। साथ ही आज गुम मोबाइल को उनके मालिकों को लौटाया गया। गुम मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और मुस्कुराते हुए डीसीपी स्मृतिक राजनाला का शुक्रिया किए।
गुम मोबाइल खोजने के दौरान यह बात सामने आई कि गुम मोबाइल को दूसरे से खरीदकर चला रहे थे। ऐसे व्यक्ति से संपर्क करने पर वह मोबाइल बंद कर देते थे। साइबर की टीम ने उन राज्यों की पुलिस से संपर्क कर मोबाइल धारक को मोबाइल लौटाने को कहा गया। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस के साथ बातचीत कर फोन बरामद किया गया। टीम ने उ.प्र., म.प्र., राजस्थान, उड़ीसा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, दिल्ली तथा बिहार से फोन बरामद किया।
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस आम जनता से अपील की कि मोबाईल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल www.ceir.gov.in पोर्टल में गुम होने की शिकायत भेजे व अपने नजदीकी थाना/सायबर सेल से संपर्क करें, जिससे मोबाईल फोन का किसी भी अपराध में उपयोग ना हो सके। अपने मोबाईल फोन को हमेशा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें। जागरूक रहकर किसी भी प्रकार के सायबर अपराध से बचा जा सकता है। साथ ही लावारिस अथवा अन्य हालत में मोबाइल मिलने पर तत्काल जानकारी दें।