Dhamtari News: 86 साल की बुजुर्ग से दुष्कर्म, 25 साल के युवक ने की दरिंदगी, हालत गंभीर... अस्पताल में उपचार जारी...
Dhamtari News: छत्तीसगढ़ में 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 25 साल के युवक ने बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है...
Dhamtari News: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है। 25 साल के युवक ने 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के दौरान महिला घर पर अकेली थी। आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर बुजुर्ग के साथ दरिंदगी की। इस घटना के बाद इलाके में आरोपी के खिलाफ जमकर आक्रोश है।
यह पूरा मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है। शिकायत के मुताबिक, 18 फरवरी 2026 को 25 साल ये युवक ने बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घटन को तब अंजाम दिया जब बुजुर्ग घर पर अपने दो नातियों के साथ थी। आरोपी पिता बुजुर्ग के घर पहुंचा और दोनों बच्चों को चाॅकलेट देकर बाहर खेलने को कहा। बच्चे जैसे ही बाहर गए आरोपी ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया।
घटना के दौरान बुजुर्ग महिला के बेटा-बहू मजदूरी करने के लिए बाहर गए हुये थे। दोनों जब शाम में घर पहुंचे तो बुजुर्ग महिला गंभीर हालत में तड़पते हुये मिली। दोनों ने बिना देरी किये अपनी मां को जिला अस्पताल पहुंचाए। बुजुर्ग ने खुद के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी बेटा-बहू को दी थी। परिजनों ने तत्काल इसकी शिकायत कुरूद थाने में दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुये आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। वहीं, इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में जमकर आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कार्रवाई कर रही है और घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की खोजबीन भी की जा रही है।