CG Sukma News: जवान ने की खुदकुशी, खुद को मार ली गोली, मचा हड़कंप...

CG Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान की पहचान मध्यप्रदेश निवासी के रूप में की गई है। जवान ने खुदकुशी क्यों की और इसके पीछे का करण क्या था, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Update: 2025-09-09 08:17 GMT

CG Sukma News: सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। जवान ने देर रात घटना को अंजाम दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां मौजूद जवान मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। जवान मध्यप्रदेश का निवासी था और सुकमा जिले के सीआरपीएम 219वीं बटालियन में पदस्थ था। फिलहाल जवान ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जाँच की जा रही है। वहीँ इस घटना के बाद से साथी जवानों में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

जानिए घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक, जवान का नाम निलेश कुमार गर्ग था। जवान पिछले काफी समय से सुकमा के इंजरम कैंप में ही तैनात था। बताया जा रहा है कि जवान घटना वाले दिन भी ड्यूटी पर तैनात था। बीते रविवार की रात साढ़े 10 बजे उसने अपनी इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज सुनकर साथी सुरक्षकर्मी मौके पर पहुंचे तो निलेश गर्ग खून से लथपथ हालत में नीचे पड़ा हुआ था। मृतक के साथियों ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

फिलहाल, जवान ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। जवान के पास से पुलिस को न ही किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जवान के आत्महत्या के पीछे का कारण क्या था। इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

साथी जवान सदमें में

निलेश जवान के खुदकुशी की खबर के बाद से ही साथी जवान और अधिकारी सदमे में है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। मृतक जवान के परिजन भी घटना की जानकारी मिलते ही सुकम पहुंचे हुये है। जवान की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  



Tags:    

Similar News