CG News: जेल की 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर चार कैदी हुए फरार, मचा हडकंप
CG News: दीवार फांदकर कोरबा जिला जेल में निरुद्ध चार कैदी फरार हो गए। उनकी तलाश जारी है।
CG News
कोरबा। कोरबा जिला जेल से चार कैदी फरार हो गए हैं। सभी कैदी 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिला जेल में पॉक्सो एक्ट के चार आरोपी निरुद्ध थे। वह आज जेल प्रहरियों को चकमा देकर 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए।।जब तक जेल प्रबंधन को इस बात की जानकारी हुई चारों कैदी फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही जिला जेल कोरबा में हड़कंप मच गया है। आला अधिकारी जेल पहुंचे।
जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है। आसपास के जिलों को भी सूचना भिजवाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा रायगढ़ निवासी चंद्रशेखर राठिया, पोड़ी बहार निवासी दशरथ सिदार, भूलसीडीह निवासी राज कंवर और लालघाट बालकों निवासी सरना भीकू फरार हुए हैं। चारों को जेल में मवेशियों की देख रेख की जिम्मेदारी दी गई थी। आज दोपहर को मवेशियों की देखभाल करने के बहाने चारों कैदी फरार हो गए। सभी की तलाश जारी है।