CG Crime: पेट्रोल डालते वक्त सिगरेट पीने से किया मना, गुस्साए बदमाश ने लाइटर से पेट्रोल पंप में लगाई आग, देखें वीडियो

CG Crime: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बदमाश ने सिगरेट पीने के दौरान पेट्रोल पंप में लाइटर से आग लगा दी। घटना में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Update: 2026-02-19 12:11 GMT

CG Crime: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक पेट्रोल पंप में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेट्रोल भरवाने पहुंचे दो युवकों में एक ने लाइटर से आग लगा दी। गनीमत रही कि पेट्रोल पंप के कमचारियों ने समय रहते आग को बुझा लिया, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। घटना के बाद दोनों आरोपी पेट्रोल पंप से फरार हो गये। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकडे गए एक आरोपी का नाम इमरान बताया जा रहा है।

जानिए पूरी घटना

पूरा मामला बिरगांव स्थित पेट्रोल पंप का है। दो युवक बाइक में सवार होकर पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक के पीछे बैठा युवक उतर कर सिगरेट जलाने लगता है। उसके साथी ने जब उसे टोका तो आरोपी युवक ने लाइटर से पेट्रोल पंप में आग लगा दी। आग लगने के बाद घबराकर पेट्रोल डाल रहा कर्मचारी पंप को झटके से नीचे फेंकता है। इस दौरान आग की लपटे आग लगाने वाले बदमाश पर भी गिरती है, जिसके बाद आरोपी जान बचाकर भागता है।

पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बुझाई आग  

पेट्रोल पंप में लगी आग जैसे ही भीषण होती है तो वहां मौजूद कर्मचारी दौड़ते हैं और अग्निशामक यंत्र से आग को समय रहते बुझाया गया। घटना के बाद दोनों आरोपी पेट्रोल पंप से फरार हो गये।

इधर, वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इमरान कुरैशी नाम का बदमाश अपने साथी के साथ पेट्रोल डलवाने पंप पहुंचा था। इसी दौरान एक आरोपी ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

देखें नीचे वीडियो...



Tags:    

Similar News