CG Crime News: शादीशुदा महिला से तीन साल तक किया रेप , धमकी देकर कहता- संबंध बनाओ, नहीं तो...
CG Crime News: बलरामपुर रामानुजगंज जिले में शादीशुदा महिला से तीन साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी अमरनाथ यादव को गिरफ्तार किया गया है।
CG Crime News: बलरामपुर रामानुजगंज जिले में शादीशुदा महिला से तीन साल तक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामबे आया है। बहरहाल आरोपी अमरनाथ यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेलभेज दिया है। घटना सनावल थाना क्षेत्र की है।
पीड़िता ने सनावल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2022 में ठंड के महीनों में, शाम जे वक्त पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर डबरी (तालाब) की ओर गई थी, तब आरोपी अमरनाथ यादव (28 वर्ष) ने उसे पकड़ लिया। आरोपी उसे डबरी के पास ले गया और उसके साथ जबरन रेप किया।
घटना के बाद अमरनाथ यादव ने पीड़िता को इस बारे में किसी को भी न बताने की धमकी दी, बताने परजान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी लगातार पीड़िता के साथ रेप करता रहा। वह पीड़िता को संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था और धमकी देता था कि यदि उसने मना किया तो वह उसकी इज्जत बर्बाद कर देगा और उसे जान से मार देगा। डर के कारण पीड़िता उससे मिलती रही।
एक अन्य घटना 9 मार्च 2025 को हुई, जब घर के सभी सदस्य ग्राम सेमरवा में एक शादी में गए हुए थे। उस समय आरोपी अमरनाथ यादव पीड़िता के घर आया और उसके साथ जबरदस्ती सम्बन्ध बनाया।
19 सितंबर 2025, शुक्रवार को अमरनाथ यादव पीड़िता पर फिर मिलने के लिए दबाव डाल रहा था और लगभग 10 बजे मोबाइल पर फोन किया था। इस दौरान पीड़िता के पति को इस बात का पता चला, जिसके बाद पीड़िता ने उन्हें पूरी बात बताई। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी अमरनाथ यादव के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।