कोरोना का तांडव: BJP विधायक के बाद अब उनकी पत्नी की भी कोरोना से मौत, बेटे की हालत गंभीर…

Update: 2021-04-25 06:13 GMT

लखनऊ 25 अप्रैल 2021. लखनऊ पश्चिम सीट से भाजपा विधायक रहे सुरेश श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार के दो दिन बाद उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव का भी कोरोना के कारण मौत हो गई है। गोमतीनगर के सेंट जोसेफ़ हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि सुरेश श्रीवास्तव, उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव व दोनों के पुत्र सौरभ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें पति-पत्नी का निधन हो गया। पुत्र सौरभ की हालत भी गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि दो दिन पहले ही मालती श्रीवास्तव के विधायक पति सुरेश श्रीवास्तव का कोरोना से निधन हुआ था. वहीं उनके बेटे सौरभ की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. सौरभ अभी PGI में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है.

कुछ दिन पहले सुरेश श्रीवास्तव, उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव व बेटे सौरभ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसमें इलाज के दौरान पति-पत्नी का निधन हो गया. वहीं बेटे सौरभ की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि विधायक का ड्राइवर भी कोरोना संक्रमित था और उसका भी कुछ दिन पहले निधन हो चुका है.

सुरेश श्रीवास्तव के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने गहरा शोक व्यक्त किया था. बता दें कि बीजेपी विधायक लंबे अरसे से जन सेवा में जुड़े हुए थे, वह बीजेपी के एक अनुभवी एवं कद्दावर राजनेता थे. सुरेश श्रीवास्तव युवा अवस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे. वह महानगर अध्यक्ष समेत बीजेपी कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर रहे और बाद में विधायक चुने गए.

Tags:    

Similar News