कोरोना ब्रेकिंग : जहां सबसे ज्यादा मिल रहे मरीज, वहां सिर्फ दुकानों को जल्द बंद करने का आदेश…..जहां संक्रमण कम वहां जारी कर दिया गया नाइट कर्फ्यू…. देखिये 11 जिलों में अब तक क्या-क्या आदेश हुए जारी

Update: 2021-03-30 07:49 GMT

रायपुर 30 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़े संक्रमण के बीच लॉकडाउन के हालात बनते जा रहे हैं। आज खुद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस बात के संकेत दे दिये हैं कि प्रदेश में अगर यही स्थिति बनी रही तो लॉकडाउन पर विचार करना पड़ सकता है। इन संकेतों के बीच जिलों से कहीं नाइट कर्फ्यू तो कहीं रात में दुकानों को जल्द बंद करने का निर्देश जारी हो रहा है।

प्रदेश के अधिकांश जिलों में कोरोना के मद्देनजर रात में दुकानें जल्द बंद होगी। हालांकि कलेक्टर जिलों के हालात के आधार पर नाइट कर्फ्यू का भी आदेश जा कर रहे हैं। अब तक रायपुर, दुर्ग में दुकानों को जल्द बंद करने का आदेश जारी हो चुकी है, जबकि सरगुजा, सूरजपुर, बस्तर में नाइट कर्फ्यू का आदेश जारी हो गया है। वहीं दंतेवाड़ा, कोरबा, जशपुर, जांजगीर व कोरिया में भी रात की सख्ती लागू कर दी गयी है।

बस्तर में नाइट कर्फ्यू का आदेश हुआ जारी

रायपुर में जल्द बंद होगी दुकानें और बाजार, आदेश जारी

दुर्ग में अब रात 9 बजे तक ही खुली रहेगी दुकानें, आदेश जारी

सूरजपुर में नाइट कर्फ्यू का आदेश हुआ जारी

सरगुजा में नाइट कर्फ्यू का आदेश हुआ जारी

राजनांदगांव में नाइट कर्फ्यू का आदेश हुआ जारी

यहां लग चुका है नाइट कर्फ्यू

सरगुजा में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। सरगुजा में कलेक्टर संजीव झा ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है, वहीं सूजपुर कलेक्टर रणबीर सिंह और बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने अभी तक नाइट कर्फ्यू का आदेश जारी कर दिया है। राजनांदगांव में भी कलेक्टर टीपी वर्मा ने नाइटकर्फ्यू का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि अभी जिन जिलों में नाइट कर्फ्यू का आदेश दिया गया है, वहां कोरोना का बहुत ज्यादा संक्रमण नहीं है। लेकिन वहां जिला प्रशासन ने एहितियातन कदम उठाया है।

यहां नाइट कर्फ्यू नहीं, लेकिन रात में जल्द बंद होगी दुकानें

राजधानी रायपुर और दुर्ग दोनों जिलों में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर है। आज रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन और दुर्ग कलेक्टर सर्वेश भूरे ने भी जिलों में रात में दुकानों को जल्द बंद करने का आदेश दिया है। रायपुर में 9 बजे तक ही बाजार और दुकान खुला रहेगा।वहीं दुर्ग में भी रात 9 बजे तक खुली रहेगी। प्रदेश में सबसे ज्यादा संक्रमित इन दो जिलों में नाईट कर्फ्यू नहीं लगाया गया है, लेकिन बाजार और दुकानों को जल्द बंद कर भीड़ को कम करने की तैयारी की गयी है।

Tags:    

Similar News