कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ कोरोना मरीज और मौत के आंकड़ों में देश के टॉप-3 राज्यों में……. एक दिन में देश में सर्वाधिक 59,118 नए केस, 257 मौत भी….देखिये देश में कहां कितने मरीज और मौतें…. कोरोना की दूसरी लहर से देश में हाहाकार…..

Update: 2021-03-26 04:37 GMT

नयी दिल्ली 26 मार्च 2021। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 59,118 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,18,46,652 हो गई। जबकि 257 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। इस साल एक दिन में सामने आए यह सर्वाधिक मामले हैं। आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले 18 अक्टूबर 2020 को 24 घंटे में संक्रमण के सर्वाधिक 61,871 नए मामले सामने आए थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचारधीन मरीजों की संख्या भी करीब साढ़े तीन महीने बाद चार लाख के पार पहुंच गई है।

सामने आए नए मामलों में 80% मामले 6 राज्यों से

वहीं पिछले 24 घंटो में सामने आए नए मामलों में से 80% मामले सिर्फ 6 राज्यों में है. ये राज्य है महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और गुजरात. सबसे ज्यादा 35,952 नए संक्रमण के मामले महाराष्ट्र से सामने आए है. इसके बाद पंजाब में 2,661, कर्नाटक में 2,523, छत्तीसगढ़ में 2,419, केरल में 1,989 और गुजरात मे 1,961 नए मामले रिपोर्ट हुए है.

महाराष्ट्र में 111 लोगों की कोरोना से हुई मौत

इसी तरह पिछले 24 घंटो में 257 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई जिसमें से 79% मौतें सिर्फ 6 राज्यों हुई है. ये राज्य है महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 111 लोगों की जान इस संक्रमण से गई है. वहीं पंजाब में 43, छत्तीसगढ़ में 15, केरल में 12, तामूलनाडू में 11 और कर्नाटक में 10 लोगों की मौत हुई है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ो के मुताबिक भारत के कुल एक्टिव केस 4,21,066 का 73.64% केस सिर्फ तीन राज्य – महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में है. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 62.71%, केरल में 5.86% और पंजाब में 5.08% एक्टिव केस हैं.

आंकड़ों के अनुसार, लगातार 16वें दिन वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,21,066 हो गई, जो कुल मामलों का 3.55 प्रतिशत है। वहीं, 24 घंटे में 257 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,60,949 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 1,12,64,637 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। हालांकि, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर में और गिरावट आई है और अब वह 95.09 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.36 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख रहे और 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 25 मार्च तक 23,86,04,638 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 11,00,756 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई थी।

Tags:    

Similar News