कोरोना बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार हुई खतरनाक….आज आंकड़ा अब 400 के करीब पहुंचा….राजधानी में कोरोना पूरी रफ्तार …. देखिये आज कोरोना का आंकड़ा …

Update: 2021-03-09 10:19 GMT

रायपुर 9 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर खतरनाक हो गयी है। प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा अब 400 के करीब पहुंच गया है। आज प्रदेश में 390 नये केस मिले हैं। प्रदेश में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3.15 लाख के पार पहुंच गया है। प्रदेश में कुल एक्टिव केस अब बढ़कर 3023 हो गया है। प्रदेश में आज 236 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। वहीं आज कुल 5 लोगों की मौत हुई है।

रायपुर में कोरोना के आज खौफनाक आंकड़े आये हैं, राजधानी में आज 161 नये मरीज मिले हैं, वहीं दुर्ग में 69 और राजनांदगांव में 14 नये मरीज आये हैं। बिलासपुर में 18, सरगुजा में 19, कोरिया में 13, सूरजपुर में 40 नये मरीज मिले हैं। 5 जिलों में आज एक भी केस नहीं मिले हॆं।

दुर्ग में आज 3 लोगों की मौत हुई है, वहीं बिलासपुर और कांकेर में 1-1 लोगों की मौत हुई है।

Tags:    

Similar News