ट्रैक्टर से टकराकर पलटी स्कूल वैन: शिक्षिका समेत 10 बच्चे घायल, ड्राइवर की जगह प्रिंसिपल ने थामी थी स्टीयरिंग
बच्चों से भरी एक स्कूली वैन ट्रैक्टर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में शिक्षिका और प्रिंसिपल समेत 10 बच्चे घायल हो गए हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
जांजगीर चांपा 18 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां बच्चों से भरी एक स्कूली वैन ट्रैक्टर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में शिक्षिका और प्रिंसिपल समेत 10 बच्चे घायल हो गए हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। ड्राइवर के नहीं आने पर स्कूल के प्रिंसिपल खुद ड्राइविंग कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। फिलहाल सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। यह घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र में हुई है।
कब और कैसे हुई घटना ?
पामगढ़ थाना क्षेत्र के कुथुर गांव में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब बच्चों से भरी एक स्कूली वैन ट्रैक्टर से टकराकर पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया और सभी को वैन से बाहर निकाला। इस हादसे में महिला टीचर, प्रिंसिपल समेत 10 बच्चे घायल हो गए हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रिंसिपल ने संभाल रखी थी स्टीयरिंग
बताया जा रहा है कि स्कूली वैन में कुथुर सरस्वती ज्ञान मंदिर के छात्र और छात्राओं के साथ महिला शिक्षिका सवार थी। वैन का ड्राइवर नहीं आया था, तो ऐसे में स्कूल के प्रिंसिपल ने स्टीयरिंग संभाल रखी थी। मुड़पार गांव के बच्चों को स्कूल ले जाते समय वैन पामगढ़ थाना क्षेत्र के कुथुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई और पलट गई।
घटना की जांच में जुटी पुलिस
घटना इतना जबरदस्त था कि वैन के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए और सभी को वैन से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि इस घटना में शिक्षिका और प्रिंसिपल समेत 10 बच्चे घायल हो गए हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। साथ ही पुलिस ने जांच शुरु कर दी।
सड़क हादसे से बचने के लिए क्या करें?
- वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहने और सीट बेल्ट लगाएं।
- वाहन चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल न करें।
- शराब पीकर वाहन न चलाएं।
- निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाएं।
- समय-समय पर अपने वाहन का सर्विसिंग कराएं।
- टेक ओवर करते वक्त सावधानी बरते।