CG विधानसभा बजट सत्र 2026: अतिथि शिक्षक होंगे नियमित? विधानसभा में स्कूल शिक्षा मंत्री बोले...
CG Vidhansabha Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ के स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण का मुद्दा छाया रहा। युक्तियुक्तकरण के लिए अपनाई गई प्रक्रिया और खाली पड़े भवनों के उपयोग को लेकर विधायकों ने स्कूल शिक्षा मंत्री से सीधे सवाल किया। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव इस मुद्दे पर पूरे समय घिरे रहे।
रायपुर।18 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ के स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण का मुद्दा छाया रहा। युक्तियुक्तकरण के लिए अपनाई गई प्रक्रिया और खाली पड़े भवनों के उपयोग को लेकर विधायकों ने स्कूल शिक्षा मंत्री से सीधे सवाल किया। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव इस मुद्दे पर पूरे समय घिरे रहे। अतिथि शिक्षकों के नियमितिकरण का मुद्दा भी उठा। विपक्ष ने मोदी की गारंटी का हवाला देते हुए मंत्री से पूछे, क्या मोदी की गारंटी के तहत अतिथि शिक्षकों का सरकार नियमितिकरण करेगी। हालांकि मंत्री ने सीधे जवाब नहीं दिया पर सदन में यह कहा, मोदी की हर गारंटी सरकार पूरा करेगी।
विधायक सुनील सोनी ने मंत्री गजेंद्र यादव से सवाल करते हुए पूछा, स्कूलों के युक्तियुक्तकरण के बाद जो भवन खाली हुए एक साल में उन भवनों का क्या उपयोग किया गया है। मंत्री ने कहा, 166 भवनों का उपयोग नहीं कर पाए हैं। कहीं दो कक्ष का है, कहीं चार कक्ष का भवन है। शिक्षा विभाग के अफसरों की टीम सर्च करेगी। नए सत्र से योजना बनाएंगे, उन भवनों का क्या उपयोग किया जा सकता है। मंत्री के जवाब के बाद विधायक सोनी ने कहा, लिखित जवाब में कंप्यूटर कक्ष आदि बनाने का दावा जवाब में किया गया है। राजधानी ,मठपुरैना गणपत हिंदी आरडी तिवारी स्कूल आजाद चौक के स्कूल को देख लीजिए हालत बेहद जर्जर है। मंत्री से पूछा, इन स्कूलों नवीनीकरण कराएंगे क्या। मंत्री ने सदन को बताया कि डिमांड के अनुसार बजट जारी किया जा रहा है। जर्जर स्कूल भवनों का मेंटनेंस कराया जाएगा।
विधायक अजय चंद्राक ने मंत्री से इस तरह किए सवाल
विधायक अजय चंद्राकर ने पूछा, स्कूल के युक्तियुक्तकरण से अभिप्राय क्या है, क्या नीति बनाई, खाली स्कूलों में क्या क्या परिसंपत्तियां थी। उसका उपयोग कैसे किया गया। कब तक क्रियान्वित करेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा, एक परिसर में चार अलग अलग स्कूल चल रहा था, इन स्कूलों का युक्तियुक्तकरण कर शिक्षण व्यवस्था को व्यवस्थित करने का काम किया गया है।
अतिथि शिक्षकों के मुद्दे पर जमकर हंगामा, विपक्ष ने किया बर्हिगमन
विधायक विक्रम मंडावी के सवाल के जवाब में मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया, अतिथि शिक्षकों को प्रति महीने 20 हजार रुपये उपस्थिति के अनुपस्थिति के अनुसार मानदेय दिया जाता है। अतिथि शिक्षकों की भर्ती स्थानीय स्तर पर भर्ती की जाती है।
मंत्री के जवाब के बाद विधायक उमेश पटेल ने पूछा, अतिथि शिक्षकों को कब तक नियमित किया जाएगा। मंत्री ने जब कहा इसका कोई प्रावधान नहीं है। दैनिक वेतनभागी कर्मियों के नियमितिकरण का प्रावधान है। इस पर विधायक पटेल ने कहा, आप उपस्थिति के अनुसार अतिथि शिक्षकों को मानदेय दे रहे हैं, उनको छुट्टी भी नहीं मिल रही है,इसका मतलब साफ है, दैनिक वेतनभोगी की तरह ही काम कर रहे हैं। विधायक पटेल मोदी गारंटी का जिक्र करते हुए कहा, मोदी की गारंटी में लिखा है, अतिथि शिक्षकों को नियमित किया जाएगा। इस सवाल पर जब मंत्री का सीधा जवाब नहीं आया तब विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया, शाेरगुल और नारेबजी के बीच मंत्री ने कहा, राज्य सरकार मोदी की हर एक गारंटी पूरा करेगी। हालांकि उन्होंने अतिथि शिक्षकों के नियमितिकरण के सवाल पर सीधा जवाब नहीं दिया। इस मुद्दे पर विपक्ष ने बर्हिगमन कर दिया। माेदी गारंटी में लिखा है नियमितिकरण की बात कही गई है। कब तक करेंगे समय सीमा बताइए। इस मुद्दे पर विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की और बर्हिगमन कर दिया.