Begin typing your search above and press return to search.

गड्ढे में गिरी बाइक, सरपंच की मौत, आरओबी के निर्माणाधीन गड्ढे में गिरने से घटी घटना

CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माणाधीन गड्ढे में बाइक सहित सरपंच गिर गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

गड्ढे में गिरी बाइक, सरपंच की मौत, आरओबी के निर्माणाधीन गड्ढे में गिरने से घटी घटना
X
By Radhakishan Sharma

रायगढ़। 16 मार्च 2026|छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माणाधीन गड्ढे में बाइक सहित सरपंच गिर गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटना में सरपंच की मौत हो गई। बाइक समेत रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माणाधीन गड्ढे में गिरने से यह घटना घटी। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना तमनार थाना क्षेत्र का है।

ग्राम रेगांव का सरपंच जोगराम भगत रविवार को अपने किसी रिश्तेदार के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। कार्यक्रम में बाद रात में वह बाइक जे वापस घर लौट रहा था।

ढोलनारा गांव के पास पहुंचा था, उसी दौरान बाइक अनियंत्रित हुआ और आरओबी के निर्माणाधीन गड्ढे में बाइक समेत गिर गया। रात भर वह वहीं पड़ा रहा और उसकी मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीणों ने उसे देखा तो लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई। इसके बाद ग्रामीणों नेघटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story