Begin typing your search above and press return to search.

शराब ने ले ली एक और जान, डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत, होटल हैवंस पार्क के सामने की घटना

CG Road Accident:शराब ने एक युवक की जान ले ली है। 15 मार्च 2026 को रात तकरीबन 01:30 बजे एक युवक अपनी स्कूटी से सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी भयानक थी, युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

शराब ने ले ली एक और जान, डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत, होटल हैवंस पार्क के सामने की घटना
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर। 16 मार्च 2026|शराब ने एक युवक की जान ले ली है। 15 मार्च 2026 को रात तकरीबन 01:30 बजे एक युवक अपनी स्कूटी से सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी भयानक थी, युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है।

थाना तारबाहर की पेट्रोलिंग पार्टी को सूचना मिली थी, होटल हैवंस पार्क के सामने एक युवक अपनी स्कूटी से सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर तत्काल पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची और घायल युवक जैद अंसारी को जिला अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जैद अंसारी पिता मोह. रईस खान, उम्र 28 वर्ष, तालापारा, बिलासपुर का रहने वाला था।

पढ़िए क्यों हुआ एक्सीडेंट

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक अपने मित्र रितेश तोलानी के साथ शराब पीने के बाद स्कूटी से पुराना बस स्टैंड की ओर जा रहा था, इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ने से स्कूटी सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं, मौके पर ही युवक की मौत हो गई। प्रकरण में मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही की जा रही है तथा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

SSP की अपील

SSP रजनेश सिंह ने आम नागरिकों खासकर युवाओं से अपील करते हुए है कि शराब पीकर वाहन चलाना अत्यंत घातक और कानूनन अपराध है। पुलिस ने समझाइश देते हुए कहा, एक लापरवाही पूरे परिवार को तबाह कर सकती है। बिलासपुर पुलिस द्वारा ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन जप्त, वैधानिक कार्यवाही एवं न्यायालयीन दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

शराब पीकर वाहन के ये हो सकते हैं दुष्परिणाम

  • आपकी अपनी मौत हो सकती है।
  • किसी निर्दोष व्यक्ति की जान जा सकती है।
  • फिर आप जेल, वाहन जप्ती और लंबी न्यायालयीन कार्यवाही का सामना करेंगे।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story