Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर में युवक की संदिग्ध मौत: नहर में तैरती मिली लाश, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

रायपुर के मांडर भट्टी के पास नहर में सोमवार सुबह युवक की लाश तैरती हुई मिली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

raipur news
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

रायपुर 09 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सोमवार सुबह युवक की लाश मांडर भट्टी के पास नहर में तैरती हुई मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

कहां और कैसे मिली लाश ?

विधानसभा थाना क्षेत्र में मांडर भट्टी के पास सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक की लाश नहर में तैरती हुई मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच पड़ताल भी शुरु कर दी गई है।

हत्या या फिर आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, मृत युवक की उम्र 45 के आसपास बताई जा रही है। शव के पास किसी भी तरह के दस्तावेज या मोबाइल नहीं मिले हैं, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पहचान के लिए आसपास के थानों मे गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है। ये हत्या है या फिर आत्महत्या अब तक इसका खुलासा नहीं हुआ है।

4 दिन पहले भी मिली थी लाश

बता दें कि इससे पहले 5 मार्च को गंज थान के खारून विहार स्थित रेलवे इंजीनियर्स कॉलोनी फाफाडीह के पीछे नाले के पास एक युवक की लाश मिली थी। जांच के दौरान मृतक की पहचान राजा साहू 25 वर्ष निवासी चूना भट्टी थाना गंज के रूप में की गई। पूछताछ में पता चला कि मृतक 5 मार्च सुबह 8 बजे घर से अपने दोस्त बिट्टू यादव के साथ निकला था, जिसके बाद से वो लापता था।

आखिर क्यों की हत्या ?

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिट्टू यादव को पकड़ा और उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि दोनों दोस्त थे और साथ घूमना-फिरना करते थे। कुछ दिनों पहले ही राजा से बिट्टू की गाड़ी चलाने के दौरान हादसे में टूट-फूट हुई थी। बिट्टू टूट-फूट का पैसा राजा से मांगता था, जिसे लेकर दोनों में विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों का इसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आवेश में आकर बिट्टू ने राजा पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी बिट्टू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story