Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: रायपुर में 24 घंटों के अंदर मिली 4 लाश, मचा हड़कंप, रेलवे काॅलोनी में भी मिला शव

Raipur News: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में 24 घंटों के अंदर चार लाश से राजधानी में हड़कंप मच गया। होली के दिन तीन मर्डर और आज सुबह गंज थाना क्षेत्र के खारून रेलवे काॅलोनी में युवक की लाश मिली।

Raipur News: रायपुर में 24 घंटों के अंदर मिली 4 लाश, मचा हड़कंप, रेलवे काॅलोनी में भी मिला शव
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। रायपुर में 24 घंटों के अंदर चार लाश मिलने से सनसनी फैल गई। चार मार्च होली के दिन तीन लोगों की हत्या कर दी गई। वहीं, आज सुबह गंज क्षेत्र में युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

जानिए पूरा मामला

आज सुबह गंज क्षेत्र के रेलवे काॅलोनी में युवक की लाश मिली। घटना की सूचना मिलते ही गंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।

घटना गंज थाना क्षेत्र के खारून रेलवे काॅलोनी की है। रेलवे काॅलोनी में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली। राहगीरों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक की पहचान राजा साहू के रूप में की गई। मृतक चुना भट्टी क्षेत्र का रहने वाला था। हालांकि युवक कैसे रेलवे काॅलोन पहुंचा था और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जांच शुरू कर दी है।

चार मार्च को 3 मर्डर

रायपुर के आरंग और विधानसभा क्षेत्र में होली के दिन चार मार्च को तीन हत्याएं हुई। मामले में तीनों हत्याओं के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पहला मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। होली के दिन डांस को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट की गई। बच्चे से मारपीट की घटना के बाद मां ने धारदार हथियार से युवक पर हमला कर दिया। इस घटना में युवक की मौत हो गई।

वहीं, दूसरी वारदात विधानसभा थाना क्षेत्र की है। भाभी की तबियत खराब होने पर देवर ने उसे अस्पतला पहुंचाया। इस बात से भड़के पति ने अपने भाई की डंडे से हमला कर हत्या कर दी। घटना में दिनेश विश्वकर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कमलेश विश्वकर्मा और अखिलेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

तीसरी घटना 4 मार्च को थाना आरंग क्षेत्र की है। नीरज लोधी अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। इसी दौरान तीन युवकों से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते युवकों ने चाकू निकालकर नीरज लोधी पर वार कर दिया। इस घटना में नीरज की मौत हो गई। मामले में आरोपियो को पकड़ लिया गया है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story