स्कूल शिक्षा मंत्री की आज होगी अग्नि परीक्षा: शालाओं के युक्तियुक्तकरण, जैसे तीखे सवालों का करेंगे सामना, मंत्री गजेंद्र यादव, अरुण साव, लखनलाल देवांगन के विभागों का लगा सवाल
Chhattisgarh Vidhansabha Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण सवाल विधायकों ने पूछे हैं। मंत्री गजेंद्र यादव की प्रश्नकाल के दौरान अग्नि परीक्षा होगी।
npg.news
रायपुर 18 मार्च 2026, विधानसभा में आज स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित सवालों की लंबी कतार है। आत्मानंद स्कूल में शिक्षिकाओं द्वारा छात्र के साथ की गई बर्बरता का मामला जोर-शोर से गूंजेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने युक्तियुक्तकरण के दौर में शिक्षकों के साथ ही स्कूलों का भी युक्तियुक्तकरण किया था। प्रश्नकाल के दौरान शालाओं के युक्तियुक्तकरण के लिए अपनाए गए मापदंड व नियमों को लेकर सवाल उठाए गए हैं। बालोद में हुए जंबूरी का मामला दूसरी बार सदन में गूंजेगा। सदस्यों ने जल जीवन मिशन के कामकाज को लेकर सवाल किया है। डिप्टी सीएम व विभागीय मंत्री अरुण साव को इन सवालों का जवाब देना होगा।
पढ़िए विधायकों ने किन मुद्दों पर सवाल किया है
विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बालोद जंबूरी, परिषद के अध्यक्ष को लेकर पूछे सवाल
(क) छत्तीसगढ़ राज्य स्काउट गाईड परिषद के अध्यक्ष कौन हैं? क्या राज्य के शिक्षा मंत्री को ही पदेन अध्यक्ष बनाए जाने संबंधित कोई स्थाई आदेश/निर्देश है? यदि हां तो आदेश/नियमावली की प्रति उपलब्ध करावें? (ख) जम्बूरी आयोजन को बालोद में कराए जाने संबंधित निर्णय कब व किसके द्वारा लिया गया? क्या इस आयोजन को पूर्व में रायपुर में कराए जाने का निर्णय लिया गया था? यदि हां, तो स्थल परिवर्तन करने के पीछे का कारण क्या है? पारित प्रस्ताव अथवा लिए गए निर्णय की प्रति सहित जानकारी उपलब्ध करावें? (ग) जम्बूरी आयोजन हेतु क्रियान्वयन एजेंसी किसे बनाया गया? आयोजन हेतु कितनी राशि आबंटित की गई? आबंटित राशि का उपयोग किन-किन कार्यों में किया गया? राशि व्यय करने के लिए कौन-कौन सी प्रक्रिया अपनाई गई? जानकारी प्रदान करें? (घ) क्या राशि व्यय करने में अनियमितता अथवा नियम के पालन नहीं होने संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थी? यदि हां, तो क्या इसकी जांच कराई गई? जांच रिपोर्ट की प्रति भी उपलब्ध करावें?
विधायक सुनील कुमार सोनी ने स्कूलों के युक्तियुक्तकरण को लेकर पूछे सवाल
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कितनी शालाओं का युक्तियुक्तकरण विगत वर्ष में किया गया है? रायपुर जिले की विकासखंडवार सूची उपलब्ध करावें? (ख) युक्तियुक्तकरण के पश्चात उनकी आधारभूत संरचनाओं यथा रिक्त भूमि, रिक्त भवन इत्यादि के विषय में सरकार द्वारा क्या निर्णय लिए गए? जानकारी प्रदान करेगें?
विधायक बघेल लखेश्वर ने अतिथि शिक्षकों की मांगी जानकारी
राज्य के जिलों में अद्यतन स्थिति में कितने अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं? जिले के नाम सहित विषयवार संख्यात्मक जानकारी देवें? (ख) क्या इन अतिथि शिक्षकों के मानदेय के लिए प्रावधानित राशि पूरे राज्य में समान है अथवा अलग-अलग? पृथक-पृथक होने की स्थिति में जिलेवार प्रावधानित मानदेय की राशि बतावें?
विधायक चातुरी नंद ने सोलर संयंत्रों की स्थापना और भूमि आवंटन को लेकर पूछे सवाल
(क) राज्य में सोलर प्लांट स्थापना हेतु क्या नीति है? रायपुर संभाग में अब तक कितनी-कितनी क्षमता के सोलर संयंत्र कहां-कहां पर स्थापित किए जा रहे हैं? उपरोक्त सोलर संयंत्रों को कितनी शासकीय और निजी भूमि किस दर पर लीज पर प्रदान की गई है? संयंत्रवार, आबंटित भूमि, निजी भूमि, लीज दर एवं लीज अवधि की जानकारी जिलावार प्रदान करें? (ख) सोलर संयंत्रों की स्थापना हेतु किसानों से निजी भूमि को किस दर पर लीज पर लेने का प्रावधान है? (ग) सोलर संयंत्र स्थापना में अनियमितता की कितनी शिकायतें वर्ष 2025 में प्राप्त हुई हैं? उक्त शिकायतों पर क्या कार्रवाई की गई है? जानकारी संयंत्रवार, जिलावार बताएं?
विधायक सुशांत शुक्ला ने लेबर लाइसेंस को लेकर दागे सवाल
श्रम कानून 1970 अंतर्गत शासन के विभिन्न विभागों के अंतर्गत किसी ठेकेदार को लेबर लाइसेंस हेतु क्या-क्या नियम / शर्तें निर्धारित है? नियम / शर्तों की प्रति उपलब्ध करावें? न्यूनतम कितनी संख्या में श्रमिकों को काम देने वाले ठेकेदार / फर्म को लाइसेंस लेना अनिवार्य है? (ख) क्या लोक निर्माण विभाग अंतर्गत अक्टूबर, 2020 से जून, 2025 तक हाईकोर्ट में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण, भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्य जिस कंपनी/ठेकेदार/फर्म द्वारा किया गया, उसने श्रम विभाग से लेबर लाइसेंस / श्रमिकों का पंजीयन करवाया है? (ग) क्या प्रश्नांश "ख" की कंपनी / ठेकेदार / फर्म द्वारा इस निर्माण कार्य हेतु कार्य एवं कार्य के अनुपात में आवश्यक लेबर की संख्या हेतु लेबर लाइसेंस लिया गया था? यदि हाँ, तो लाइसेंस एवं जमा चालान की प्रति उपलब्ध करावें? यदि नहीं, तो किस आधार पर फर्म को कार्य आबंटित किया गया? (घ) क्या प्रश्नांश "ख" की कंपनी/ठेकेदार/फर्म द्वारा कार्यरत श्रमिकों का नियमानुसार पी पी एफ जमा किया गया है? यदि नहीं, तो श्रम कानून में निर्धारित नियमों के विपरीत कार्य किये जाने पर क्या कार्रवाई किया जाना निर्धारित है? क्या-क्या कार्यवाही की गई?
दिलीप लहरिया ने अवैध शराब बिक्री को लेकर पूछे सवाल
विगत तीन वर्षों में जिला बिलासपुर में आबकारी विभाग द्वारा स्वतंत्र रूप से तथा पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अवैध शराब के विरुद्ध कुल कितनी कार्रवाईयां की गई हैं? थाना-वार विवरण देवें?
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री (श्री लखन लाल देवांगन): (क) विगत तीन वर्षों में जिला बिलासपुर में आबकारी विभाग द्वारा स्वतंत्र रूप से अवैध शराब (निर्माण, विक्रय, भण्डारण, परिवहन) के विरुद्ध की गई कार्यवाही की थाना-वार, वर्षवार जानकारी संलग्न प्रपत्र अनुसार है। आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से अवैध शराब के विरूद्ध कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है।
विधायक विनायक गोयल नपे जल जीवन मिशन को लेकर कुछ ऐसे पूछे सवाल
चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2019 से 2025 तक किन-किन ग्रामों में जल जीवन मिशन से कितनी-कितनी राशि के कौन-कौन से निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर कार्य प्रारंभ किया गया था? (ख) स्वीकृति प्राप्त कार्यों में से कितने कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं? अपूर्ण कार्यों में से कितने स्थानों के निर्माण कार्यों की अनुबंध अवधि समाप्त होने के बाद भी कार्य लंबित/अपूर्ण हैं? (ग) प्रश्श्राक "क" अनुसार समयावधि में निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया हो तो निर्माण एजेंसी, फर्म व अनुबंधकर्ता पर कब-कब, क्या-क्या कार्यवाही की गई? संबंधित ठेकेदार फर्म एवं कार्यवाहीकर्ता के पदनाम सहित कार्यवाहीवार, दिनांकवार जानकारी देवें?
विधायक मोतीलाल साहू ने जल जीवन मिशन को लेकर मांगी जानकारी
रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वर्ष-2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 में नल-जल मिशन योजना अंतर्गत कुल कनेक्शन की संख्या की जानकारी देवें? (ख) प्रश्नांक (क) अंतर्गत कितने कनेक्शन क्रियाशील तथा कितने कनेक्शन अक्रियाशील हैं?
उप मुख्यमंत्री (लोक निर्माण) (श्री अरूण साव) : (क) रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2023-24 में नल-जल मिशन योजना अंतर्गत कुल कनेक्शन की संख्या 4533, वर्ष 2024-25 में कुल कनेक्शन की संख्या 1365 एवं वर्ष 2025-26 में कुल कनेक्शन की संख्या निरंक हैं। (ख) प्रश्नांक (क) अंतर्गत वर्ष 2023-24 के 3395 कनेक्शन क्रियाशील एवं 1138 कनेक्शन अक्रियाशील तथा वर्ष 2024-25 के 899 कनेक्शन क्रियाशील तथा 466 कनेक्शन अक्रियाशील है। वर्ष 2025-26 में क्रियाशील तथा अक्रियाशील कनेक्शन की जानकारी निरंक है।
विधायकअनिता भेडिया ने जल जीवन मिशन को लेकर पूछे सवाल
क्या डौण्डीलोहरा विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत समस्त कार्य हेतु किये गये अनबंधों में रेकेजारों के लिए करेंगे कि :- (क) क्या डौण्डीलोहरा विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत समस्त कार्य हेतु किये गये अनुबंधों में ठेकेदारों के लिए स्पष्ट शर्ते एवं समय सीमा निर्धारित की गई थी? यदि हां, तो प्रमुख शर्ते, नियम एवं समय-सीमा क्या थी ? (ख) क्या शासन को गुमराह करने के लिए विभाग द्वारा ठेकेदारों को मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित किये जाने की शिकायतें प्राप्त हुई है? यदि हां, तो जांच एवं क्या कार्यवाही की गई?
विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने पूछे सवाल
प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में विगत दो वर्षों (वर्ष 2023-24 एवं 2024-25) में ग्रामोद्योग विभाग द्वारा किन-किन योजनाओं का संचालन किया गया है? योजनावार स्वीकृत एवं व्यय राशि का विवरण दें? (ख) उक्त अवधि में प्रतापपुर विधानसभा अंतर्गत कितने हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु वित्तीय सहायता/अनुदान प्रदान किया गया है? विकासखंड एवं ग्राम पंचायतवार विवरण विवरण दे? (ग) क्या प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में कुटीर एवं लघु उद्योगों को अपेक्षित प्रोत्साहन एवं विपणन सुविधा नहीं मिल पा रही है? यदि हाँ, तो इसके क्या कारण हैं?
विधायक भोलाराम साहू ने शिक्षकों को लेकर दागे सवाल
क्या विधानसभा क्षेत्र खुज्जी अंतर्गत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल अं. चौकी में दो शिक्षिकाओं के द्वारा एक छात्र के साथ बर्बरता तथा सहायक ग्रेड-03 महिला कर्मचारी एवं महिला प्रधान पाठिका के साथ, शाला में पदस्थ एक व्याख्याता के द्वारा मानसिक प्रताड़ना, दुर्व्यवहार, अश्लील हरकत व हरासमेंट करने की शिकायत प्राप्त हुई है? यदि हों, तो क्या इनमें जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है? यदि हों, तो जांच अधिकारी के नाम/पदनाम सहित जानकारी देवें? (ख) क्या प्रश्नांक 'क" संवेदनशील प्रकरण में जांच टीम द्वारा जांच प्रतिवेदन कब प्रस्तुत किया गया? जांच रिपोर्ट की छायाप्रति उपलब्ध कराने का कष्ट करेंगें? इनमें कौन-कौन दोषी हैं एवं दोषियों पर क्या-क्या कार्यवाही की गई है? प्रकरणवार पृथक-पृथक जानकारी देवें?