रायपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, जानिए कब और कैसे हुई घटना ?

Raipur Road Accident: रायपुर सड़क हादसा में एक युवक की मौत से सनसनी फैल गई है। सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

Update: 2026-04-05 03:21 GMT

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

रायपुर 05 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सड़क हादसा से सनसनी फैल गई है। शनिवार की रात उद्योग भवन के पास सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुई है। 

कब और कैसे हुई घटना ? 

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सत्यदीप कुमार सेन (34) के रूप में हुई है, जो कि काशीराम नगर का रहने वाला था। शनिवार की रात सत्यदीप खाना लेकर उद्योग भवन के पास सड़क पार कर रहा था, तभी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने इस मामले में क्या कहा ?      

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया कि सत्यदीप नाम का युवक सड़क पार कर रहा था तभी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना में उसकी मौत हो गई है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी गई है।   

सड़क हादसे से बचने के लिए क्या करें ?

  • वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहने और सीट बेल्ट लगाएं।
  • वाहन चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल न करें।
  • शराब पीकर वाहन न चलाएं।
  • निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाएं।
  • समय-समय पर अपने वाहन का सर्विसिंग कराएं।
  • टेक ओवर करते वक्त सावधानी बरते।
Tags:    

Similar News