Begin typing your search above and press return to search.

CG में दो सड़क हादसे में दो की मौत: अनियंत्रित होकर पलटी कारोबारी की कार, तो मेटाडोर में जा घुसी इको

CG Road Accident News: धमतरी जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

CG Road Accident News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

धमतरी 04 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

अनियंत्रित होकर पलटी कार

पहला हादसा भखारा थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां शनिवार तड़के ट्रांसपोर्ट कारोबारी की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रांसपोर्ट कारोबारी की जान तो बच गई पर उसके ड्राइवर की मौत हो गई। ट्रांसपोर्ट कारोबारी को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने भी जांच शुरु कर दी है।

ड्राइवर की मौके पर ही मौत

जानकारी के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट कारोबारी नागेंद्र सुपेला का रहने वाला है, जो कि ड्राइवर अरुण के साथ कोरबा से लौट रहा था। तभी ड्राइवर ने भखारा थाना क्षेत्र में अपना नियंत्रण कार से खो दिया और कार पलट गई। इस हादसे में ट्रांसपोर्ट कारोबारी नागेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और ड्राइवर अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरु कर दी।

मेटाडोर से टकराई कार

वहीं दूसरा हादसा दुगली थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां शुक्रवार रात इको कार खड़े मेटाडोर से जा टकराई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को धमतरी और पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान फलेंद्र मंडावी (25) के रूप में हुई है, जो कि पालगांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि इको कार में सवार सभी लोग कांकेर जिले के लिंगा जात्रा में शामिल होकर सेमलगांव से अपने घर पालगांव लौट रहे थे। इसी दौरान चिंवरी सांकरा के पास सड़क किनारे खड़े मेटाडोर से उनकी कार जा टकराई। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सड़क हादसे से बचने के लिए क्या करें ?

  • वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहने और सीट बेल्ट लगाएं।
  • वाहन चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल न करें।
  • शराब पीकर वाहन न चलाएं।
  • निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाएं।
  • समय-समय पर अपने वाहन का सर्विसिंग कराएं।
  • टेक ओवर करते वक्त सावधानी बरते।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story