हनुमान जयंती की शोभायात्रा में मारपीट और चाकू बाजी करने वाले आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

CG Bilaspur News: शहर की शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। हनुमान जयंती पर अलग-अलग जगहों पर मारपीट और चाकूबाजी की घटनाओं के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने शनिवार को सभी थानेदारों को गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ तेज करने और उनकी परेड लेने के निर्देश दिए हैं।

Update: 2026-04-05 09:35 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

बिलासपुर। 5 अप्रैल 2026| शहर की शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। हनुमान जयंती पर अलग-अलग जगहों पर मारपीट और चाकूबाजी की घटनाओं के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने शनिवार को सभी थानेदारों को गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ तेज करने और उनकी परेड लेने के निर्देश दिए हैं।

इसके बाद सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस सक्रिय रही। कोतवाली पुलिस ने टिकरापारा खटिक मोहल्ले में मारपीट करने वाले सुजीत, अमन समेत 6 लोगों को पकड़कर थाने लाई। सिविल लाइन क्षेत्र में निगरानी बदमाशों के घरों में दबिश दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वे फरार हो गए। सरकंडा, तोरवा और तारबाहर में भी पुलिस पूरे दिन निगरानी बदमाशों की तलाश में लगी रही।

गौरतलब है कि 2 अप्रैल को हनुमान जयंती रैली के दौरान सुजीत पाण्डेय और खटीक गुट के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और हंगामा हुआ था, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी। मामले में कोतवाली पुलिस ने सुजीत पाण्डेय (26), अमन उर्फ डिंपल (22), आयुष खटीक (19), चंदन खटीक (19), अभिषेक उर्फ अभी (22) और रितिक खटीक (23) को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

Tags:    

Similar News