जशपुर News: लापता 2 बच्चों की मिली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तालाब में तैरते दो बच्चों की लाश मिलने से हडकंप मच गया है। दोनों बच्चे लापता थे। एक ही गांव के दो बच्चों की मौत के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Update: 2026-04-05 09:46 GMT

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दो बच्चों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों बच्चे गांव से लापता थे। पुलिस ने जब तलाश शुरू की तो दोनो का शव तालाब में तैरता मिला। गांव के दो बच्चों की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। इधर, शिकायत मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल, यह घटना हादसा है या फिर किसी की साजिश, इसका पता अभी नहीं चल पाया है...

जानिए पूरा मामला

यह पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र के महादेव डांड क्षेत्र का है। बिसबहरी गांव के दो बच्चे शनिवार 4 अप्रैल से लापता थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया, जिसके बाद इसकी सूचना बगीचा थाना पुलिस को दी गई।

बच्चों के लापता होने की सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और दोनों की तलाश करने के लिए उनके गांव पहुंची। पुलिस जब गांव के तालाब पहुंची तो दोनों बच्चे के शव पानी में तैरते मिले।

पुलिस ने मृतक बच्चों की पहचान गोल्डी टोप्पो 7 वर्ष और अनीष टोप्पो 8 वर्ष के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पंचनाम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना कैसे हुई, इसकी जांच भी की जा रही है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बच्चों के साथ हादसा हुआ है या फिर किसी ने इस घटना को क्यों अंजमा दिया है? फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जांच के बाद ही घटना की सच्चाई का पता चल पाएगा।

वहीं, एक ही गांव से दो बच्चों की मौत से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 


Tags:    

Similar News