Petrol Diesel Price Today 8 November: सुबह सुबह बदल गए आपके शहर के दाम! जानिए CG-MP समेत देश भर का फ्यूल प्राइस एक क्लिक में
Petrol Diesel Price Today 8 November: आज पेट्रोल-डीज़ल के ताज़ा रेट्स जारी, रायपुर-भोपाल के दाम भी हुए अपडेट, दिल्ली, मुंबई के रेट स्थिर, नोएडा-गुरुग्राम में हल्की बढ़ोतरी, जानिए CG और MP के 10 बड़े शहरों के ताजा रेट्स।
Petrol Diesel Price Today 8 November: शनिवार, 8 नवंबर 2025 भारत में आज सुबह तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल और डीज़ल के ताज़ा दाम जारी किए हैं। हर दिन की तरह आज भी सुबह 6 बजे रेट अपडेट हुए और ज़्यादातर शहरों में कीमतें स्थिर रहीं। कुछ जगहों पर, जैसे नोएडा और गुरुग्राम में हल्की बढ़ोतरी जबकि पटना में थोड़ी कमी देखने को मिली है। आइए जानते हैं आज देश भर में क्या चल रहे हैं ईंधन के रेट।
देश भर में आज के ईंधन के भाव (₹/लीटर)
शहर पेट्रोल डीज़ल स्थिति
नई दिल्ली 94.77 87.67 स्थिर मुंबई 103.50 90.03 स्थिर कोलकाता 105.41 92.02 स्थिर चेन्नई 100.90 92.49 मामूली कमी नोएडा 95.12 88.29 हल्की बढ़ोतरी गुरुग्राम 95.65 88.10 हल्की बढ़ोतरी जयपुर 04.72 90.21 स्थिर पटना 105.23 91.49 मामूली कमी लखनऊ 94.73 87.86 स्थिर तिरुवनंतपुरम 107.48 96.48 स्थिर
छत्तीसगढ़ (C G) में आज पेट्रोल डीज़ल के दाम
शहर पेट्रोल (₹/L) डीज़ल (₹/L) स्थिति
रायपुर 99.44 93.39 स्थिर बिलासपुर 100.08 94.03 स्थिर दुर्ग 99.77 93.72 स्थिर कोरबा 99.44 93.39 स्थिर धमतरी 100.62 94.55 स्थिर राजनांदगांव 100.22 94.16 स्थिर रायगढ़ 100.01 93.96 स्थिर महासमुंद 99.87 93.82 स्थिर कवर्धा 00.43 94.15 स्थिर जशपुर 100.75 94.69 स्थिर
मध्य प्रदेश (MP) में आज पेट्रोल डीज़ल के भाव
शहर पेट्रोल (₹/L) डीज़ल (₹/L) स्थिति
भोपाल 106.52 91.89 स्थिर इंदौर 106.54 91.89 स्थिर जबलपुर 106.42 91.89 स्थिर ग्वालियर 106.45 91.89 स्थिर उज्जैन 106.89 91.89 स्थिर रतलाम 106.37 91.89 स्थिर सीहोर 106.99 91.89 स्थिर मुरैना 106.92 91.89 स्थिर मंदसौर 107.63 91.89 स्थिर रीवा 107.99 91.89 स्थिर
कीमतें क्यों नहीं बदल रहीं
भारत में 1 दिसंबर 2024 से अब तक पेट्रोल और डीज़ल के दाम लगभग एक जैसे बने हुए हैं। दरें तभी बदलती हैं जब केंद्र या राज्य सरकारें टैक्स या वैट में छोटा-सा संशोधन करती हैं।ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल और रुपये-डॉलर के रेट फिलहाल स्थिर हैं, इसलिए घरेलू ईंधन दरें भी बिना बदलाव बनी हुई हैं।
आख़िरी केंद्रीय कटौती कब हुई थी
भारत में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में आख़िरी बार 14 मार्च 2024 को केंद्रीय स्तर पर बदलाव किया गया था। केंद्र सरकार ने उस समय 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी, जो 15 मार्च 2024 की सुबह 6 बजे से लागू हुई थी। तब से अब तक कोई केंद्रीय संशोधन नहीं हुआ है, और मौजूदा दरों में होने वाले छोटे-मोटे बदलाव सिर्फ़ राज्य-स्तरीय टैक्स या वैट समायोजन की वजह से होते हैं।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीज़ल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें अपडेट करती हैं।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
अगर आप रोजाना पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें अपने फोन पर चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए एसएमएस सर्विस भी उपलब्ध है। इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने शहर का कोड लिखकर RSP 9224992249 पर मैसेज कर सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक 9223112222 पर "RSP" भेजकर रेट जान सकते हैं। एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक 9222201122 पर "HP Price" लिखकर मैसेज भेजें और पेट्रोल-डीज़ल के ताज़ा दाम जानें।
रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। इसमें अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के रुझान, टैक्स, डीलर कमीशन और रुपये-डॉलर की स्थिति जैसी चीज़ों का असर शामिल होता है। यही वजह है कि हर शहर में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।