Kanker News: CG में भारतीय सेना के जवान की मौत...छुट्टी पर आया था घर, ट्रैक्टर के नीचे दबने से गई जान....
Tractor Paltne se Jawan Ki Maut: कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसकी चपेट में आने से भारतीय सेना के एक जवान की मौत (Tractor Paltne se Jawan Ki Maut) हो गई।
Kanker News
Tractor Paltne se Jawan Ki Maut: कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसकी चपेट में आने से भारतीय सेना के एक जवान की मौत (Tractor Paltne se Jawan Ki Maut) हो गई।
भारतीय सेना का जवान हुआ हादसे का शिकार
यह पूरा मामला कोड़ेकुर्सी थाना क्षेत्र का है। यहां छट्टी मनाने अपने घर आया भारतीय सेना का एक जवान हादसे का शिकार हो गया। दरअसल , एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके नीचे दबने से जवान की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई और इसके बाद पूरे सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई।
ट्रैक्टर के नीचे से आया भारतीय सेना का जवान
जानकारी के मुताबिक, तुलसी राम सहारे भारतीय सेना में तैनात था। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी मनाने अपने गांव ओटेकसा आया था। बताया जा रहा है कि गांव के पास नदी से रेती निकालने का काम किया जा रहा था। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और पास में खड़ा जवान तुलसी राम उसके नीचे दब गया। यह देखकर लोग वहां पहुंचे और तुलसी राम को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पूरे सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी
जवान की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद तुलसी राम को पूरे सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। सबसे पहले उसे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और फिर तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी गई।