महिलाएं फटाफट कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगी महतारी वंदन योजना की अगली क़िस्त, जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

Mahatari Vandan Yojana eKYC: महतारी वंदन योजना हितग्राहियों के सत्यापन के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू हो (Mahatari Vandan Yojana eKYC) गयी है. बिना देरी किए ये एक काम जरूर निपटा लें नहीं तो आपके अकाउंट में पैसे नहीं आएंगे.

Update: 2026-04-02 04:50 GMT
इमेज- AI

Mahatari Vandan Yojana Update: अगर आप भी महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही हैं तो इससे जुड़ी जरुरी खबर है वरना आपकी अगली क़िस्त रुक सकती है. जी हाँ, महतारी वंदन योजना हितग्राहियों के सत्यापन के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू हो (Mahatari Vandan Yojana eKYC) गयी है. बिना देरी किए ये एक काम जरूर निपटा लें नहीं तो आपके अकाउंट में पैसे नहीं आएंगे.

महिलाओं को करवाना होगा ई-केवाईसी

जानकारी के मुताबिक़, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के सत्यापन के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो गयी है. जिसकी आखरी तारीख 30 जून 2026 तक है.  ई-केवाईसी अनिवार्य प्रक्रिया है अगर ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आप महतारी वंदन योजना के मासिक राशि 1 हजार रूपए से वंचित रह जायेंगे. 

महतारी वंदन योजना eKYC क्या है?

महतारी वंदन योजना का eKYC करना सभी महिलाओं के लिए अनिवार्य है. सरकार धोखाधड़ी रोकने और हकदार महिला को योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं इसके लिए महतारी वंदन योजना का eKYC कराती है. पिछले कुछ समय में कई शिकायतें सामने आयी है कि महतारी वंदन योजना का लाभ अपात्र लोग रहे हैं. गलत जानकारी और फर्जीवाड़ा कर महतारी वंदन योजना का लाभ लिया जा रहा है जिसे रोकने के लिए महतारी वंदन योजना eKYC जरुरी है. चलिए जानते हैं महतारी वंदन योजना की eKYC कैसे कराना है?

महतारी वंदन योजना ई-केवाईसी कैसे करें?

  • सबसे पहले अपने पास किसी चॉइस सेंटर, डिजिटल सुविधा केंद्र या आंगनबाड़ी केंद्र जाएँ.
  • अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, अपना मोबाइल नंबर ले जाएँ.
  • वहां, फिंगरप्रिंट पर लाभार्थी के फिंगर का निशान लेकर ई-केवाईसी किया जायेगा.
  • इसके बाद आपका स्टेटस अपडेट हो जायेगा.
Tags:    

Similar News