Jashpur Crime: पहले प्यार में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर कई बार किया शारीरिक शोषण, मन भर गया तो आरोपी चला गया गोवा...गिरफ्तार

Jashpur Crime: छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले चार सालों से युवती के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Update: 2025-08-09 10:06 GMT

Jashpur Crime: जशपुर। छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवती को पहले प्रेम संबंध में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर तीन से चार सालों तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी का जब मन भर गया तो वो पीड़ितो को छोड़कर कमाने के लिए केरल और गोवा चला गया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना कोल्हेनझरिया चौकी क्षेत्र की है। 21 वर्षीय प्रार्थिया ने चौकी कोल्हेनझरिया में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी संकेत साय वर्ष 2021 में कोल्हेनझरिया के एक ग्राम में अपने रिश्ते के भैया भाभी के घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान प्रार्थिया का आरोपी संकेत साय से जान परिचय हुआ। दोनों में बातचित होने लगा। 28 जुलाई 2021 को आरोपी संकेत साय के द्वारा पहली बार प्रार्थिया को शादी करूंगा कहकर झांसे में लिया और उससे शारीरिक संबंध बनाया था।

9 जून 2024 को पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर उसे अपने घर ले गया, फिर माह जुलाई 2024 में काम करने के लिए केरल, गोवा चला गया। इस दौरान आरोपी संकेत साय पीड़िता से बातचीत करना बंद कर दिया। प्रार्थिया के द्वारा जब आरोपी के परिजनों से उसके काम के स्थान के बारे में पूछने पर घर वाले मालूम नहीं होना बताते थे। इसी दौरान आरोपी संकेत साय अपने ग्राम वापस लौटा। प्रार्थिया के द्वारा उसके घर पहुंचकर शादी करने बोलने पर आरोपी संकेत साय शादी करने से मना कर दिया।

इस बात से दुखी पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। महिला संबंधी अपराध होने के कारण युवती की रिपोर्ट पर मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस के द्वारा चौकी कोल्हेनझरिया में आरोपी संकेत साय के खिलाफ भा .द .वि. की धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ पर आरोपी संकेत साय के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। मामले की कार्रवाई व आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी कोल्हेनझरिया सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी, प्रधान आरक्षक मुकेश भगत, आरक्षक दुर्योधन सिंह,भागेश्वर पैंकरा, जयप्रताप एक्का व अशोक भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


Tags:    

Similar News