Durg Nilambit News: दुर्ग अफीम की खेती, बड़ा एक्शन, महिला अधिकारी निलंबित, सरकार की कार्रवाई...
Durg Nilambit News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध अफीम की खेती मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। महिला अधिाकरी को निलंबित कर दिया गया है। इसके पहले जिला प्रशासन ने अधिकारी को नोटिस जारी किया था
Durg Nilambit News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती मामले जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए कृषि विभाग में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। सस्पेंड अधिकारी का नाम एकता साहू हैं।
दुर्ग के समोदा गांव में अवैध अफीम की खेती मिलने के बाद कलेक्टर अभिजीत सिंह ने मामले में कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू, पटवारी अनिता साहू, फसल सर्वेयर शशिकांत साहू को कारण बताओं नोटिस जारी कर सात दिनों के अंदर जवाब मांगा था, लेकिन कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू ने संतुष्ट जवाब नहीं दिया। जांच में यह भी पाया गया कि कृषि विभाग के अधिकारियों ने जानबूझकर अफीम की खेती को मक्का की फसल बताकर रिपोर्ट भेजी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुऐ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को निलंबित कर दिया गया है।
नीचे देखें आदेश
ऐसे हुआ था खुलासा
दरअसल, पुलगांव क्षेत्र के जेवरा-सिरसा चौकी के ग्राम समोदा, झेनझरी व सिरसा के बीच एक फार्म हाॅउस में अवैध खेती किए जाने की सूचना दुर्ग पुलिस को मिली थी। इस सूचना पर शुक्रवार 6 मार्च की देर शाम जिला के कलेक्टर, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पता चला कि 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में अफीम के पौधे लगाए गए थे। पौधों की कीमत कुल 8 करोड़ आंकी गई। पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना राजस्व विभाग, तहसीलदार को दी। जांच में ग्राम झेंझरी, तहसील दुर्ग स्थित खसरा नंबर 309 रकबा 80 डिसमिल तथा खसरा नंबर 310 रकबा 9 एकड़ 92 डिसमिल कुल खसरा नंबर 2 रकबा 10 एकड़ 72 डिसमिल भूमि दर्ज पाया गया।
पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि फार्म हाॅउस बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार का है। अफीम की खेती के लिए राजस्थान से मजदूर बुलाकर काम करवाया जा रहा था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने विनायक ताम्रकार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही जब्त किए गए अफीम के पौधों की जुडिशियल मजिस्ट्रेड के समक्ष सैंपलिंग की कार्रवाई की गई। इधर, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी
बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर, राजस्थान के जोधपुर निवासी विकास बिश्नोई और मनीष ठाकुर शामिल है।