जांजगीर चांपा में 12वी की छात्रा ने की आत्महत्या, पहले बॉयफ्रेंड को किया वीडियो कॉल, फिर लगाईं फांसी

Janjgir Champa News: जांजगीर-चांपा जिले में 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड से पहले उसने बॉयफ्रेंण्ड को वीडियो कॉल किया था. बताया जा रहा लव अफेयर के चलते छात्रा ने सुसाइड किया है.

Update: 2026-02-19 05:22 GMT

Janjgir Champa News

जांजगीर-चांपा: 19 फरवरी 2026, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार को 12वीं कक्षा के स्टूडेंट ने बोर्ड एग्जाम के प्रेशर में आत्महत्या कर ली थी. वहीँ एक और 12वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया है. जांजगीर-चांपा जिले के लछनपुर गांव में छात्रा ने अपने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी. मरने से पहले उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल किया था.  

मामला जांजगीर-चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लछनपुर गांव का है. मृतका छात्रा की पहचान 18 साल की रजनी सूर्यवंशी के रूप में हुई है. रजनी सूर्यवंशी 12 क्लास की स्टूडेंट थी. बुधवार को रजनी सूर्यवंशी ने घर में अपने कमरे पंखे से फांसी लगालर जान दे दी.

पहले बॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल किया, फिर दी जान 

जानकारी के मुताबिक़, घटना के वक्त घर पर कोई भी नहीं था. सभी काम पर गए हुए थे. तभी छात्रा ने यह कदम उठाया. सुसाइड से पहले छात्रा ने अपने बॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल किया और फिर जान दे दी. जब शाम को परिजन घर आये तो दरवाजा अंदर से बंद था. खटखटाने पर कोई हलचल नहीं हुई. उन्होंने खिड़की से झाँककर देखा तो बेटी की लाश पंखे से लटकी हुई थी. उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से घर का दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

छात्रा ने क्यों किया सुसाइड

इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस पहुंची और केस दर्ज कर जांच में जुट गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. प्राथमिक जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. मृतिका के मोबाईल भी खंगाले जा रहे है.

आत्महत्या का ख्याल आने पर क्या करें?

आजकल परीक्षा, करियर, नौकरी, आर्थिक परेशानी, रिलेशनशिप, पारिवारिक विवाद, नशा मोबाइल गेम के कारण कई लोग स्ट्रेस- तनाव से जूझ रहे हैं. धीरे धीरे ये इस हद तक बढ़ जाता है कि लोग अकेले रहने लगते है और आखिर में खुद को ख़त्म कर लेते हैं. कुछ सालों में आत्महत्या के मामले बढे हैं. जिसे रोकने के लिए सरकार भी पहल कर रही है. चलिए जानते हैं आत्महत्या का ख्याल आने पर क्या करना चाहिए.

सुसाइड हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800-891-4416 पर संपर्क करें ये आपकी काउंसलिंग करेंगे.

आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर सकते हैं. 

अकेले न रहे और किसी दोस्त/परिवार/पड़ोसी को तुरंत बताएं.

Tags:    

Similar News