Begin typing your search above and press return to search.

CG News: बोर्ड एग्जाम और सुसाइड: 12 वीं के स्टूडेंट ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में मेडिकल कॉलेज में देहदान की जताई इच्छा

CG News: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम शुरू हो गया है। एग्जाम के बीच दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। 12 वीं के एक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड नोट में मेडिकल कॉलेज में देहदान करने की इच्छा जताई है। छात्र ने सुसाइड नोट अंग्रेजी में लिखा है।

CG News: बोर्ड एग्जाम और सुसाइड: 12 वीं के स्टूडेंट ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में मेडिकल कॉलेज में देहदान की जताई इच्छा
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

कोरबा। 18 फरवरी 2026: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम शुरू हो गया है। एग्जाम के बीच दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। 12 वीं के एक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड नोट में मेडिकल कॉलेज में देहदान करने की इच्छा जताई है। छात्र ने सुसाइड नोट अंग्रेजी में लिखा है। यह मामला छत्तीसगढ़ के काेरबा शहर की है। दुखद पहलू ये कि छात्र के माता-पिता का पहले ही निधन हो गया है, वे अपनी दीदी व जीजाजी के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था।

छत्तीसगढ़ कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर आईटीआई बस्ती में डीएवी पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के स्टूडेंट उज्जवल डनसेना (17) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।

उज्जवल कॉमर्स का स्टूडेंट था और अपने क्लास का मॉनिटर था। आज उसका फिजिकल एजुकेशन का पेपर था। डीएवी स्कूल के स्टूडेंट्स के लिए सेंट जेवियर स्कूल को सेंटर बनाया गया है। परीक्षा केंद्र सेंट जेवियर स्कूल परीक्षा दिलाने जब उज्जवल नहीं पहुंचा तब डीएवी स्कूल के टीचर्स को चिंता हुई। एग्जाम के बाद टीचर्स पता लगाने के लिए घर पहुंचे कि आखिर उज्जवल परीक्षा दिलाने क्यों नहीं आया। किसी दिक्कत में तो नहीं है। टीचर्स जब घर पहुंचे तब दरवाजा अंदर से बंद था और घर के भीतर तेज आवाज में टीवी में गाने चल रहे थे। टीचर्स ने जब खिड़की से भीतर झांका तो यह देखकर दंग रहे गए कि उज्जवल की लाश पंखे से लटक रही थी। घटना की सूचना पुलिस थाने को दी गई।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, सुसाइड नोट अंग्रेजी में लिखा गया है। उज्जवल ने अपनी मौत के बाद शव को मेडिकल कॉलेज को दान करने की इच्छा व्यक्त की है। उज्जवल के माता-पिता का पहले ही निधन हो गया है। वह अपनी बहन डिंपी डनसेना और जीजाजी इंद्र के साथ रहता था। बहन डिंपी स्कूल में शिक्षिका हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story