Begin typing your search above and press return to search.

Jagdalpur News: पति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या, फिर फांसी लगाकर दी जान, दिल दहला देगी छत्तीसगढ़ की ये घटना

Jagdalpur News: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में पति ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Jagdalpur News
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

Patni Ki Hatya Kar Ki Atmhatya: जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पूरा मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानिए क्या है पूरा मामला

बोधघाट थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी।

पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, मृतक तारा सिंह (73) अपनी बीमार पत्नी और बेटे के साथ बैला बाजार इलाके में रहता था। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक कारणों से वाद-विवाद होते रहता था। 3 फरवरी की रात भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, तब उनके बेटे ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत कराया और अपने ऊपर वाले कमरे में जाकर सो गया।

पत्नी की हत्या कर पती ने की आत्महत्या

3 फरवरी की रात 2 से 3 बजे के आसपास पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ और तारा सिंह ने अपनी पत्नी की नारियल काटन वाले धारदार हथियार से गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद तारा सिंह ने फांसी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। 4 फरवरी की सुबह 6-7 बजे के आसपास जब उनके बेटे ने दरवाजा खोला, तो उसके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है। इस मामले में बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर का कहना है कि जांच के बाद ही इस पूरी वारदात की सच्चाई सामने आएगी।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story