Free me Videshon mein Rahane ka sunhara mauka: विदेश में बसने का सुनहरा मौका, ये देश दे रहे हैं फ्री में घर, पैसे और कई सुविधाएं!
Free me Videshon mein Rahane ka sunhara mauka: अगर आपको किसी बड़े और विकसित देश की सरकार ने यह कहा कि हमारे देश में आओ हम आपको फ्री में रहने के लिए घर, खाना और पैसे देंगे तो क्या आप वहां जाना पसंद करेंगे। जानिए वे कौन से देश हैं जो लोगों को अपने यहां बसाने के लिए फ्री में यह सारी चीजे दे रहे हैं।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Free me Videshon mein Rahane ka sunhara mauka: अगर आपको किसी बड़े और विकसित देश की सरकार ने यह कहा कि हमारे देश में आओ हम आपको फ्री में रहने के लिए घर, खाना और पैसे देंगे तो क्या आप वहां जाना पसंद करेंगे। सुनने में यह काफी दिलचस्प लगता है लेकिन यह बात पूरी तरह सच है। जापान, इटली और स्विट्जरलैंड जैसे देशो की सरकार ने अपने देश में लोगों को बसाने के लिए फ्री में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह फैसला उस देश की सरकार और वहां आने वाले लोगों के बीच एक डील की तरह है जिसमें कुछ शर्तों के साथ उन्हें देश की नागरिकता वहां घर, पैसे और जमीन आदि प्रदान किए जाते हैं। जानिए वे कौन से देश हैं जो लोगों को अपने यहां बसाने के लिए फ्री में यह सारी चीजे दे रहे हैं।
1. स्वीटजरलैंड
स्विट्जरलैंड के अधिकतर युवा जनसंख्या अन्य देश और शहरों की ओर पलायन कर रहे है जिस वजह से यहां लोगों की कमी होती जा रही है। यहां अल्बिनेन जैसे कुछ गांवों में घर या जमीन आदि खरीदने पर लोगों को टैक्स में छूट और अन्य ऑफर्स भी दिए जाते हैं। इस देश में रहकर आर्थिक मदद पाने के लिए आपको 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होना चाहिए या फिर आप 10 साल तक स्विट्जरलैंड में रहे हैं तब आपको 25000 स्विस फ्रैंक के आसपास आर्थिक मदद दी जा सकती है।
2. जापान
अपनी घटती जनसंख्या को लेकर जापान की सरकार भी काफी चिंतित है। यहां की सरकार अन्य देशों के युवा वर्ग को अपने देश में आने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। यहां वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए आपको कम से कम 5 साल तक देश में रहना होगा और कार्य करना होगा। इस शर्त को पूरा करने के बाद ही आपको 10 लाख येन तक की राशि, मुफ्त घर और मेंटेनेंस सब्सिडी आदि दी जा सकती है।
3. स्पेन
स्पेन की घटती ग्रामीण जनसंख्या को लेकर यहां की सरकार ने अन्य देशों के लोगों को एक बहुत ही आकर्षक ऑफर दिया है। यदि आप स्पेन के पहाड़ी और ग्रामीण इलाकों में बसते हैं तो यहां हर कपल को 3000 यूरो प्रदान किए जाते हैं और यदि आपका कोई बच्चा है तो प्रति बच्चे के पीछे अलग से 3000 यूरो दिए जाते है।
4. इटली
इटली में भी स्थानीय क्षेत्र के लोग अपने घरों को छोड़कर शहरों या दूसरे देशों में पलायन कर चुके हैं ऐसे में वहां की भूमि और घरों को पूरी तरह से बंजर होने से बचने के लिए इटली की सरकार ने लोगों 1,00,000 यूरो तक का आर्थिक मदद दे रही है। इस पैसे से आप घर खरीद सकते हैं, उसका मेंटेनेंस और व्यवसाय आदि कर सकते हैं। यहां भी एक शर्त है कि आपको इसी घर में रहना होगा जिसे आप खरीदेंगे या फिर उस घर को 10 साल के लिए किराए पर देना होगा। इसी तरह आयरलैंड, चिली और ग्रीस की सरकारें भी नए लोगों का स्वागत कर रही है।