Food Officer सस्पेंड: धान खरीदी में लापरवाही, सरकार ने इस जिले के खाद्य अधिकारी को किया निलंबित
Food Officer suspended: राज्य सरकार ने धान खरीदी में लापरवाही बरतने पर खाद्य अधिकारी को निलंबित कर दिया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इस बाबत आदेश भी जारी किया है।
Food Officer suspended: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी पर लापरवाही बरतने पर मुंगेली जिला के खाद्य अधिकारी हुलेश डड़सेना को निलंबित कर दिया है।
पढ़ें आदेश...
''राज्य शासन द्वारा हुलेश डड़सेना, खाद्य अधिकारी, जिला-मुंगेली द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था में लापरवाही बरतने, धान खरीदी में मिलर उठाव की निगरानी में कमी, धान खरीदी केन्द्रों की निरीक्षण की कमी, तथा धान खरीदी केन्द्रों से उठने वाले धान की नियमित रूप से जाँच नहीं करने का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का स्पष्ट उल्लंघन होने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के उप-नियम (1) खण्ड (क) के तहत हुलेश डड़सेना को 21.01.2026 से निलंबित करता है।
2/ निलंबन अवधि में अपचारी अधिकारी का मुख्यालय संचालनालय, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर नियत की जाती है।
3/ निलंबन अवधि के दौरान हुलेश डड़सेना, खाद्य अधिकारी, जिला-मुंगेली को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।''
नीचे देखें आदेश