छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें कैंसिल: एक्सप्रेस-मेमू शामिल, यात्रा से पहले चेक कर लें स्टेटस
CG Train News: यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें, रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसमें एक्सप्रेस-मेमू दोनों शामिल है।
npg.news
बिलासपुर 21 फरवरी 2026, रेल्वे ने फिलहाल छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों को रद्द किया गया है। 30 ट्रेनें डेस्टिनेशन से पहले समाप्त कर दी जाएगी। 2 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। इनमें एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें शामिल हैं। दरअसल, नागपुर मंडल गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन बनाने का काम जल्दी पूरा करने की योजना है। जिसके लिए रेलवे ने ब्लॉक का फैसला लिया है।
इस दौरान 10 ट्रेनों को 3 से 24 मई तक 2026 तक कैंसिल किया गया है। ट्रेनों के कैंसिल होने से झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के साथ मध्य प्रदेश के आने-जाने वाले यात्री प्रभावित होंगे। रद्द होने वाली प्रमुख गाड़ियों में टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस, डोंगरगढ़-गोंदिया, गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट ट्रेनें शामिल हैं।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि गोंदिया स्टेशन जोन का एक अहम जंक्शन है। यहां दूसरी ट्रेनों का ठहराव और उनकी शुरुआती मरम्मत का काम भी यहीं किया जाता है। इसी वजह से स्टेशन की लाइन नंबर 5 पर वॉशेबल एप्रन बनाने का काम किया जा रहा है।
3 मई से 22 मई तक चलेगा वाशेबल एप्रन बनाने का काम
वाशेबल एप्रन बनने के बाद ट्रेनों की सफाई, संचालन और सुरक्षा और बेहतर हो जाएगी। यह काम 3 मई से 22 मई तक चलेगा। इस दौरान कई यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली गाडियां
01 03 से 22 मई, 2026 तक टाटानगर से छूटने वाली 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस नहीं चलेगी ।
02. 05 से 24 मई, 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 18109 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस नहीं चलेगी ।
03. 03 से 22 मई, 2026 तक डोंगरगढ़ से छूटने वाली 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया पैसेंजर नहीं चलेगी ।
04 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ पैसेंजर नहीं चलेगी ।
05. 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर नहीं चलेगी ।
06. 03 से 22 मई, 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया पैसेंजर नहीं चलेगी ।
07 03 से 22 मई, 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट पैसेंजर नहीं चलेगी ।
08. 03 से 22 मई, 2026 तक बालाघाट से छूटने वाली 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)- पैसेंजर नहीं चलेगी ।
09. 03 से 22 मई, 2026 तक रायपुर से छूटने वाली 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर नहीं चलेगी ।
10. 04 से 23 मई, 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर नहीं चलेगी ।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ी:
11. 02, 04, 06, 09, 11, 13, 16 एवं 18 मई, 2026 को रीवा से छूटने वाली 11754 रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) होकर चलेगी ।
12. 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17 एवं 19 मई, 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रीवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) होकर चलेगी ।
बीच में समाप्त होने वाली गाडियां:
13. 02 से 22 मई, 2026 तक बरौनी से छूटने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस दुर्ग एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
14. 03 से 23 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस गोंदिया एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी ।
15. 02 से 22 मई, 2026 तक मुंबई से छूटने वाली 12105 मुंबई-गोंदिया एक्सप्रेस अंजनी एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
16. 03 से 23 मई, 2026 तक बरौनी से छूटने वाली 12106 गोंदिया-मुंबई एक्सप्रेस गोंदिया एवं अंजनी के बीच रद्द रहेगी ।
17. 03 से 22 मई, 2026 तक जबलपुर से छूटने वाली 51707 जबलपुर-गोंदिया एक्सप्रेस बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
18. 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 51708 गोंदिया-जबलपुर एक्सप्रेस गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी ।
19. 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 68813 गोंदिया-तिरोड़ी मेमू गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी ।
20. 03 से 22 मई, 2026 तक तिरोड़ी से छूटने वाली 68814 तिरोड़ी-गोंदिया मेमू बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
21. 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 68809 गोंदिया-तिरोड़ी मेमू गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी ।
22. 03 से 22 मई, 2026 तक तिरोड़ी से छूटने वाली 68810 तिरोड़ी-गोंदिया मेमू बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
23. 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 68811 गोंदिया-कटंगी मेमू गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी ।
24. 03 से 22 मई, 2026 तक कटंगी से छूटने वाली 68812 कटंगी-गोंदिया मेमू बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
25. 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 78803 गोंदिया-कटंगी डेमू गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी ।
26. 03 से 22 मई, 2026 तक कटंगी से छूटने वाली 78804 कटंगी-गोंदिया डेमू बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
27. 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 78805 गोंदिया-कटंगी डेमू गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी ।
28. 03 से 22 मई, 2026 तक कटंगी से छूटने वाली 78806 कटंगी-गोंदिया डेमू बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
29. 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 78809 गोंदिया-कटंगी डेमू गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी ।
30. 03 से 22 मई, 2026 तक कटंगी से छूटने वाली 78810 कटंगी-गोंदिया डेमू बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।