CG विधानसभा बजट सत्र: प्रदेश में रिक्त है उद्यान विस्तार अधिकारी के 232 पद, पर मात्र 30 पदों पर वित्त विभाग से भर्ती हेतु प्राप्त हुई है स्वीकृति

CG Vidhansabha Buduget Session 2026: प्रदेश में उद्यान विभाग के 633 पद स्वीकृत हैं। जिसमें से 232 पद रिक्त है। रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आज विधानसभा में सवाल उठाया गया था। जिसके लिए आदिम जाति विकास मंत्री ने जवाब दिया है।

Update: 2026-03-13 10:32 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

रायपुर।13 मार्च 2026| विधानसभा सत्र के दौरान आज उद्यानिकी विभाग में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के स्वीकृत पदों, कार्यरत अधिकारियों एवं रिक्त पदों के संबंध में सवाल उठा था। स्वीकृत पदों के विरुद्ध कितने अधिकारी कार्यरत हैं और कितने रिक्त पद हैं इसकी जानकारी मांगी गई थी।

भाजपा विधायक पुन्नूलाल मोहले ने सवाल पूछा था कि उद्यानिकी विभाग में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के कितने पद स्वीकृत हैं? स्वीकृत सेटअप के विरुध्द कितने कार्यरत एवं कितने रिक्त हैं? ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के रिक्त पदों की पूर्ति कब तक की जावेगी ? समयावधि बतावें?

आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम उद्यानिकी विभाग में ग्रामीण उद्यान विस्तार

अधिकारी के 633 पद स्वीकृत है। स्वीकृत सेटअप के विरूद्ध 401 कार्यरत एवं 232 रिक्त हैं। ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के 30 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु वित्त विभाग की स्वीकृति प्राप्त हुई है जिनपर भर्ती की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, समयसीमा पर निश्चित समय सीमा बताया जाना संभव नहीं होना मंत्री ने बताया है।

Tags:    

Similar News