Begin typing your search above and press return to search.

उद्योगों से निकलने वाले फ्लाई एश के डंपिंग और पर्यावरण प्रदूषण का गरमाएगा मुद्दा, अलग-अलग विभाग के चार मंत्रियों को देने होंगे जवाब

Chhattisgarh Vidhansabha Budget Session 2026: विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान उद्योगों से निकलने वाले फ्लाई एश और उसके समुचित निष्पादन व डंपिंग को लेकर सवाल किए गए हैं। औद्योगिक क्षेत्रों और उद्योग संचालित हो रहे जिलों के निवासियों के लिए बेहद गंभीर मुद्दा है

Chhattisgarh Vidhansabha Budget
X

इमेज- NPG

By Radhakishan Sharma

रायपुर। 13 मार्च 2026, विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान उद्योगों से निकलने वाले फ्लाई एश और उसके समुचित निष्पादन व डंपिंग को लेकर सवाल किए गए हैं। औद्योगिक क्षेत्रों और उद्योग संचालित हो रहे जिलों के निवासियों के लिए बेहद गंभीर मुद्दा है। पर्यावरण प्रदूषण से लेकर एश के डपिंग से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा चिराग परियोजना, तिलहन की खेती और जलाशयों में मत्स्य पालन को लेकर विधायकों ने सवाल पूछे हैं। राज्य सरकार के चार मंत्रियों को सवालों के जवाब देने होंगे।

विधायक अजय चंद्राकर ने पूछे ये सवाल

राज्य में 31 जनवरी, 2026 की स्थिति में कुल कितने गौवंशीय पशु हैं? राज्य में कौन-कौन से पशुओं की, कितनी-कितनी संख्या है और उसमें कितने नर एवं मादा हैं तथा इनमें कितने प्रजनन योग्य हैं? दुग्ध उत्पादन में क्या छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भर है? प्रति व्यक्ति खपत कितनी है? (ख) उक्त पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान के लिये सरकार द्वारा कौन-कौन सी योजनाएं संचालित की जा रही हैं? राज्य में कितने कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र व प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं? गौवंशीय पशुओं की संख्या के आधार पर कितने केन्द्रों की आवश्यकता है? वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक कितने कृत्रिम गर्भाधान किये गये और उसमें कितनी लागत आयी? (ग) प्रदेश में चिराग परियोजना कब से लागू की गयी? कार्यावधि कितनी थी? कब बंद हुयी? क्या निर्धारित समयावधि के पूर्व बंद हुयी? यदि हां, तो उसके कारण क्या थे? इसका वित्तीय पोषण कैसे किया गया? कितनी राशि कब-कब प्राप्त हुयी तथा राज्य सरकार का कितना अंश रहा? प्राप्त राशि का उपयोग किन-किन कार्यों के लिये किया गया तथा उसमें कितनी-कितनी राशि व्यय की गयी और कितनी राशि किन कारणों से लेप्स/समर्पित की गयी?

विधायक अटल श्रीवास्तव के सवाल

कोटा विकासखंड में विगत दो वर्षों में मंडी निधि से सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है? अगर हां तो कौन-कौन से ग्रामों में कब सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है? (ख) क्या उक्त सामुदायिक भवनों की तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है? अगर हॉ, तो कब की गई है? (ग) क्या उक्त सामुदायिक भवनों के निर्माण हेतु टेंडर जारी किया गया है? अगर हाँ, तो कब जारी किया गया है? कौन से समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया है? (घ) अगर टेंडर जारी नहीं हुआ है तो किन कारणों से नहीं हुआ है? किस स्तर पर कब से लंबित है और कब तक टेंडर जारी किया जायेगा?

विधायक उमेश पटेल ने तिलहन की खेती को लेकर ये सवाल पूछे

जिलान्तर्गत सीजन 2024-25 में अलसी की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा कहां-कहां के किन-किन किसानों को कितने हेक्टेयर में अलसी की खेती करने के लिए कृषि विभाग द्वारा बीज प्रदान किया गया था? विकासखंडवार जानकारी देवें? बीज निगम द्वारा प्रदत्त बीज से किसानों द्वारा कितना अलसी उत्पादन किया गया ? बीज प्रमाणीकरण संस्थान से बीज प्रमाणित हुआ या फेल हुआ? यदि फेल हुआ तो किस कारण से हुआ? किसानों को कितना नुकसान हुआ? नुकसान की प्रतिपूर्ति की गयी कि नहीं? यदि नहीं? यदि नहीं तो कब तक कर दी जाएगी?

विधायक इंद्र साव ने पूछे ये सवाल

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा अंतर्गत कितने धार्मिक स्थानों पर मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्य तथा धर्मशाला निर्माण के लिए कितने प्रस्ताव विभाग को प्राप्त हुए हैं? प्राप्त प्रस्तावों पर धार्मिक स्थान में मंदिरों के जीर्णोद्धार व धर्मशाला निर्माण के लिए कब-कब कितनी राशि स्वीकृत की गई है? स्वीकृत राशि द्वारा कितने कार्य पूर्ण हो चुके हैं, कितने अपूर्ण हैं? इसकी जानकारी उपलब्ध कराएं? (ख) विधानसभा क्षेत्र भाटापारा अंतर्गत आने वाले धार्मिक स्थानों में, मंदिरों में जीर्णोद्धार कार्य, सौंदर्यीकरण कार्य तथा धर्मशाला निर्माण, बिजली व शुद्ध पेयजल कार्यों के लिए, प्राप्त प्रस्तावों पर कब तक स्वीकृति प्रदान दी जाएगी? समय सीमा बताएं ?

विधायक मोतीलाल साहू ने हाउसिंग बोर्ड से संबंधित पूछे सवाल

आरडीए एवं हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों को नगर निगम में शामिल किये जाने के संबंध में मंत्रिपरिषद् में निर्णय लिया गया है? यदि हां, तो उक्त संबंध में कॉलोनी में सफाई, गारबेज कलेक्शन, विद्युतीकरण, पेयजल संकट, स्ट्रीट लाईट, मेंटेनेंस एवं सुविधा देने के संबंध में क्या कार्ययोजना तैयार की गई है? जानकारी उपलब्ध करावें?

विधायक ब्यास कश्यप ने फ्लाई एश डंपिंग को लेकर दागे सवाल

जांजगीर-चांपा एवं रायगढ़ जिला में उद्योगों से निकलने वाली राख/फ्लाई एश को कहां-कहां डंपिग उपयोग किया जा रहा है? किन-किन उद्योगों द्वारा एसडाई/तालाब डेम का निर्माण किया गया है तथा किनके द्वारा नहीं किया गया है? (ख) क्या जांजगीर-चांपा जिले के प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड चांपा एवं रायगढ़ जिले के एनआर इस्पात, एनआर टीएमटी., एनआर व्हीएस. व एनआर. फेरो द्वारा फ्लाई एश डिस्पोजल हेतु निश्चित स्थान का उपयोग न कर सरकारी भूमि/वन भूमि आदि सार्वजनिक उपयोग की भूमियों पर किया जा रहा है? इस पर हुई शिकायत/जांच/नोटिस/कार्यवाही का विवरण देवें?

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने मत्स्यपालन को लेकर पूछे सवाल

वन अधिकार अधिनियम, 2006 की धारा 3(1) (घ) के अन्तर्गत आने वाले जलाशयों पर प्रदान की गई अधिकारों की मान्यता की संख्या तथा जलक्षेत्र का कुल रकबा जिलावार बताएं? (ख) धारा 3(1) (घ) के अंतर्गत 100 हेक्टेयर से 500 हेक्टेयर, 500 हेक्टेयर से अधिक किंतु 1000 हेक्टेयर से कम, 1000 हेक्टेयर से अधिक किंतु 2000 हेक्टेयर से कम तथा 2000 हेक्टेयर से अधिक रकबा वाले कौन-कौन से जलाशय आते हैं? जिलावार बताएं? इन जलाशयों में से किनमें किनमें मत्स्यपालन तथा मत्स्याखेट के अधिकारों की मान्यता दी गई है? (ग) धारा 3(1) (घ) के अन्तर्गत आने वाले जलाशयों के संबंध में मत्स्यपालन नीति एवं निर्देशों में क्या प्रावधान हैं? इनमें से किन-किन जलाशयों में मत्स्यपालन एवं मत्स्याखेट का ठेका टेंडर पद्धति से मत्स्य महासंघ के द्वारा दिया जाता है?

प्रत्येक गो धाम में कितने पशुओं को रखने की व्यवस्था होगी ? (ग) इस योजना के तहत चरवाहों एवं पशु परिचारकों के लिए कितना मासिक मानदेय देने का प्रावधान है? क्या मानदेय प्रतिमाह दिया जा रहा है?

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story