CG News: पिकनिक मनाने गए दो युवक हसदेव नदी में डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
CG News: जांजगीर-चांपा जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के पंतोरा क्षेत्र स्थित देवरी पिकनिक स्पॉट पर हसदेव नदी में नहाते समय दो युवक गहरे पानी में डूब गए। जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है।
CG News: कोरबा। जांजगीर-चांपा जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के पंतोरा क्षेत्र स्थित देवरी पिकनिक स्पॉट पर हसदेव नदी में नहाते समय दो युवक गहरे पानी में डूब गए। जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक़, कोरबा जिले के दीपका एमडी टाइप कॉलोनी निवासी कुछ परिवार शुक्रवार को देवरी गांव के पास हसदेव नदी में पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान नहाने गए दो युवक पानी के तेज बहाव में बह गए।
बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है। सुमित सिंह (19) और अश्वनी सिंह (24) नदी में नहा रहे थे, तभी पानी के तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अश्वनी सिंह का शव बरामद कर लिया गया है लेकिन सुमित सिंह का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिलासपुर से SDRF की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई है. रात होने के कारण खोजबीन रोक दी गई थी । आज से सुमित की तलाश फिर से शुरू की जाएगी। पुलिस ने बताया कि इलाके में तेज बहाव और गहराई के कारण लोगों को नदी के पास सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वही पिकनिक मनाने जा रहे परिवारों को भी इस बात का ध्यान रखना चहिए कि पानी की आस पास बिना सुरक्षा के ना जाए ।