CG News: रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली होगी शुरू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 15 अगस्त पर बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि रायपुऱ में जल्द ही पुलिस कमिश्नर प्रणाली प्रारंभ की जाएगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ भी विकसित पोलिसिंग वाले उन राज्यों में शामिल हो जाएगा, जहां पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू है।

Update: 2025-08-15 04:41 GMT

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू किया जाएगा। इससे प्रदेश में पोलिसिंग की स्थिति और दुरूस्त होगी।

पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की छत्तीसगढ़ में पुरानी मांग थी। अरसे से इसकी जरूरत महसूस की जा रही थी। पिछली कांग्रेस सरकार ने इस पर विचार किया था। मगर इसे मूर्तरूप नहीं दे पाई थी। जबकि, मध्यप्रदेश, ओड़िसा तक में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हो चुकी है। सिर्फ बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य बचे हुए है। अब मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में भी इसका ऐलान कर दिया है। सबसे पहले रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होगा। फिर बाद में बिलासपुर में भी पुलिस कमिश्नर प्रणाली शुरू हो सकती है।

पुलिस कमिश्नर सिस्टम प्रारंभ होने से रायपुर में आईजी लेवल का अफसर कमिश्नर अपाइंट होगा। इसके अलावा एसपी लेवल के कम-से-कम चार आईपीएस एडिशनल पुलिस कमिश्नर होंगे। कमिश्नर सिस्टम लागू होने से पुलिस को कई विशेष अधिकार मिल जाएंगे। मसलन, प्रतिबंधताम्क धाराओं में जमानत देने का अधिकारी पुलिस को होगा। इसी तरह शस्त्र लायसेंस देने का अधिकार भी पुलिस के पास होगा।

Tags:    

Similar News