CG News: मंत्री खुशवंत साहेब के विशेष सहायक की नियुक्ति, संयुक्त आयुक्त को बनाया गया विशेष सहायक, आदेश जारी
CG News: विकास आयुक्त कार्यालय के संयुक्त आयुक्त जितेंद्र साहू को मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का विशेष सहायक नियुक्त किया गया है।
CG News: रायपुर। नवनियुक्त मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का विशेष सहायक नियुक्त किया गया है। जितेंद्र कुमार साहू संयुक्त आयुक्त विकास आयुक्त कार्यालय नवा रायपुर अटल नगर की सेवाएं उनके पैतृक विभाग से लेते हुए गुरु खुशवंत साहेब मंत्री कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की निजी स्थापना में उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक विशेष सहायक के पद पर पदस्थ किया गया है। जितेंद्र साहू को उनके संवर्ग के वेतनमान की पात्रता होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है।