दर्दनाक हादसा: दो युवकों की मौत, खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौके पर, दूसरे ने अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम
CG Road Accident: तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतना भयावह था, एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे ने इलाज के दौरान अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। बहरहाल हादसे के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
जांजगीर।18 फरवरी 2026: तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतना भयावह था, एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे ने इलाज अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। बहरहाल हादसे के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। घटना राछाभाठा से लौटते समय हुआ।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सड़क पर खराब हालत में खड़े ट्रैक्टर से बाइक टकरा जाने के कारण यह दुर्घटना घटी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और मृतकों के परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
नवागढ़ निवासी करण कश्यप और ग्राम सिंधुल के कार्तिक कश्यप बाइक से राछाभाठा की ओर गए हुए थे। रात में दोनों युवक बाइक से वापस नवागढ़ लौट रहे थे। एक ट्रैक्टर खराब हालत में सड़क पर खड़ा था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर सड़क के बीचों बीच खड़ा था और पर्याप्त संकेतक या लाइट की व्यवस्था नहीं थी, जिससे अंधेरे में बाइक सवार युवकों को ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया। तेज रफ्तार बाइक सीधे ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार्तिक कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, गंभीर रूप से घायल करण कश्यप को तत्काल उपचार के लिए जांजगीर जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक और वाहन की स्थिति को लेकर जांच की जा रही है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।