CG मंगला में बड़ी चोरी; शादी मे मिले बहू के गहने, कैश समेत 5 लाख पार

CG Crime News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर के मंगला में अज्ञात चोरों ने सुनियोजित चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों नेशादी मे मिले बहू के गहनें व कैश समेत करीब 5 लाख रुपये पार कर दिया है।

Update: 2026-02-21 10:35 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

बिलासपुर|21 फरवरी 2026|छत्तीसगढ़ बिलासपुर में एक बार फिर चोरों ने पुलिस को चुनौती दी है। मंगला स्थित अभिषेक विहार फेस 2 के एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और लाखों के जेवरात,नगदी पर हाथ साफ कर दिया। यह मकान आर्मी (सिग्नल्स) में पदस्थ शैलेष कुमार शुक्ला का है।

कुछ दिन पहले शैलेष कुमार शुक्ला के बेटे की शादी हुई थी। नई बहू को मिले सोने-चांदी के कीमती जेवरात और नगदी घर में ही सुरक्षित रखा हुआ था। परिवार दो दिन के लिए पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाते हुए मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए।

चोर घर ग्राउंड फ्लोर पर अलमारी तोडकर उसमें रखे गहने ओर नगदी रखने के बाद,फिर सीधे बेटे के कमरे तक पहुंचे और शादी में मिले सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। नीचे रखे अन्य सामानों को भी खंगाला। जब घर पहुंचे तो,घर की अलमारियां टूटी हुई मिलीं और सामान बिखरा पड़ा था। मकान मालिक की मानें तो लगभग 4 से 5 लाख रुपये की चोरी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों का फुटेज खंगाला जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि किसी शातिर गिरोह ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस का कहना है कि चोरी का तरीका पुराने मामलों से मिलता-जुलता है। आशंका जताई जा रही है कि किसी शातिर चोर गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। लगातार बढ़ रहे आपराधिक वारदात से कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और जल्द खुलासे का दावा किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News