Begin typing your search above and press return to search.

CG Crime News: चोरों ने पीएम श्री स्कूल को बनाया निशाना, ये सामान कर दिया पार, पुलिस पहुंची स्कूली

CG Crime News: चोरों ने अब स्कूल को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। पीएम श्री स्कूल में चोरी का मामला सामने आया है।

CG Crime News: चोरों ने पीएम श्री स्कूल को बनाया निशाना, ये सामान कर दिया पार, पुलिस पहुंची स्कूली
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

08 फरवरी 2026 : मनेंद्रगढ़। चोरों ने अब स्कूल को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। पीएम श्री स्कूल में चोरी का मामला सामने आया है। हेड मास्टर की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली थाने का बताया जा रहा है।

चोरों ने पीएम श्री स्कूल में लगे सोलर पैनल सिस्टम की 8 बैटरियां चोरी कर ली।मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चंवारीडांड़ स्थित पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला में चोरी की यह घटना घटी। स्कूल परिसर में राज्य शासन की योजना के तहत सोलर पैनल सिस्टम लगाया गया है। सोलर सिस्टम में लगी बैटरियां स्कूल के एक कमरे में रखा गया था। बीती रात चोरों ने स्कूल परिसर में घुसकर ताला तोड़ा और 8 बैटरियां चोरी कर लीं। सुबह के वक्त जब स्कूल स्टाफ पहुंचा और कमरे का ताला टूटा दिखा तो कमरे के भीतर गए। भीतर पहुंचने के बाद पता चला कि बैटरी गायब है। घटना की सूचना स्टाफ ने हेड मास्टर को दी। इसके बाद हेड मास्टर ने मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story