CG-Cabinet Meeting: मंत्रिपरिषद की इस दिन होगी बैठक, होंगे महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर फैसले, कैबिनेट के विस्तार पर डिप्टी सीएम अरूण साव बोले...
CG-Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक होने वाली है। मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगेगी।
CM Vishnu Deo Sai news
CG-Cabinet Meeting: रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की मीटिंग होने वाली है। यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन में सुबह 11 बजे से होगी। आज इसकी जानकारी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने दी है।
अरूण साव ने मीडिया के साथियों से चर्चा में बताया कि 19 अगस्त को कैबिनेट की बैठक हैं और कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषय रखें जाएंगे। इस पर निर्णय भी होगा। साथ ही जो भी फैसले लिये जाएंगे उसकी जानकारी बैठक खत्म होने के बाद मीडिया को दी जाएगी।
उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कहा कि मंत्रिपरिषद का विस्तार और इससे संबंधित विषयों पर कहना को मुख्यमंत्री जी का विशेषा अधिकारी हैं, वही इस संबंध में कुछ कह पाएंगे।
मंत्रिमंडल विस्तार पर ताजा अपडेट, विस्तार इस बार टलेगा नहीं
रायपुर। बीजेपी बड़ी अनुशासित पार्टी है। कांग्रेस में जरूर टिकिट वितरण के आखिरी दिन तक कुछ पक्का नहीं होता। कई बार तो बी फार्म बदल जाता है। मगर बीजेपी में एक बार जो हो गया, सो हो गया। मगर छत्तीसगढ़ में बीजेपी पार्टी में छबि के विपरीत कार्य़ हो रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार दो बार टल गया है। अब तीसरे बार भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कल शाम तक तीन नामों का लगभग ऐलान हो गया था।
गजेंद्र यादव का नाम तो पहले से निर्विवाद रूप से तय है, दो में खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल का नाम आश्चर्यजनक तौर पर जुड़ गया। बताते हैं, रायपुर से शीर्ष नेतृत्व को जो नाम गए थे, उनमें खुशवंत साहेब और संपत अग्रवाल शमिल थे। मगर अंबिकापुर के राजेश अग्रवाल का नाम कल अचानक सामने आया तो आम आदमी ही नहीं, राजनीतिज्ञ भी चौंक गए। बीजेपी के अंदरखानों में चर्चा है कि राजेश अग्रवाल का नाम कोई औद्योगिक घराने ने आगे बढ़ाया है। तभी पार्टी से एक लाइन का मैसेज था, राजेश को मंत्री बनाया जाए। क्योंकि, सरगुजा से पहले से ही तीन मंत्री हैं। इसी संभाग से मुख्यमंत्री भी। फिर, राजेश अग्रवाल पहली बार के विधायक हैं। उनका एक ही प्लस है कि उन्होंने उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को 90 वोटों से हराया था। पढ़ें पूरी खबर...
मंत्रिमंडल का विस्तार 18 अगस्त को!
विष्णुदेव साय कैबिनेट का बहुप्रतीक्षित विस्तार दो-एक दिन में हो सकता है। एनपीजी के विश्वस्त सूत्रों ने कहा है कि अधिकतम संभावना है 18 अगस्त को विस्तार हो जाए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इसी सिलसिले में अब से थोड़ी देर पहले राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। पढ़ें पूरी खबर...