Vishnudeo Cabinet Reshuflle: मंत्रिमंडल का विस्तार 18 अगस्त को! सीएम विष्णुदेव पहुंचे राजभवन, मंत्रियों की शपथ का तय होगा टाईम
Vishnudeo Cabinet Reshuflle: विष्णुदेव कैबिनेट विस्तार की घड़ी आखिर आ गई है। 18 या 19 अगस्त को राजभवन में नए मंत्रियों का शपथग्रहण हो सकता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्यपाल रामेन डेका से मिलने राजभवन पहुंचे हैं।

CG News
Vishnudeo Cabinet Reshuflle: रायपुर। विष्णुदेव साय कैबिनेट का बहुप्रतीक्षित विस्तार दो-एक दिन में हो सकता है। एनपीजी के विश्वस्त सूत्रों ने कहा है कि अधिकतम संभावना है 18 अगस्त को विस्तार हो जाए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इसी सिलसिले में अब से थोड़ी देर पहले राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं।
एनपीजी न्यूज से बातचीत में उच्च पदस्थ सूत्रों ने तस्दीक की है कि मंत्रिमंडल विस्तार अब कोई अड़चन नहीं है। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी आज मीडिया से बात करते हुए संकेत दिए थे कि अब किसी भी दिन मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा।
तीन मंत्री लेंगे शपथ
विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में इस समय 10 मंत्री हैं। दो मंत्री का पद और खाली है। अगर हरियाणा मॉडल की बात करें तो वहां 90 विधायक में 13 मंत्री हैं। इस दृष्टि से छत्तीसगढ़ में भी तीन और मंत्री हो सकते हैं। ये तीन मंत्री कौन होंगे, इस पर अभी संशय की स्थिति है। वैसे अमर अग्रवाल, गजेंद्र यादव और पुरंदर मिश्रा का नाम पहले अटकलों में रहा है। मगर शपथ लेने के समय किसका नाम सामने आता है और किनका नाम कटेगा, यह राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह से कुछ घंटे पहले ही पता चल पाएगा। आजकल शपथ से कुछ घंटे पहले या कल शपथ है तो आज देर शाम नामों का खुलासा किया जाता है। हो सकता है इस बार बीजेपी कुछ ऐसे विधायकों को शपथ दिलाकर लोगों को चौंका दें।
