IT रेड: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नर्मदा कोल ड्रिंक्स में IT रेड, फैक्ट्री के बाहर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती
CG Income Tax Raid: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिरगिट्टी नर्मदा कोल ड्रिंक्स में स्थित आयकर विभाग ने छापा मारा। यह कंपनी कोका-कोला ब्रांड के पेय पदार्थों का निर्माण करती है। कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले से जुड़ी बताई जा रही है
इमेज सोर्स- NPG News
17 February 2026|बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिरगिट्टी नर्मदा कोल ड्रिंक्स में स्थित आयकर विभाग ने छापा मारा। यह कंपनी कोका-कोला ब्रांड के पेय पदार्थों का निर्माण करती है। कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले से जुड़ी बताई जा रही है।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर में आयकर विभाग ने एक बार फिर बड़ी छापामार कार्रवाई की है। शहर के सिरगिट्टी स्थित नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री पर तड़के आईटी टीम ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि कंपनी कोका कोला के उत्पादों का निर्माण करती है। कंपनी का हेड ऑफिस दिल्ली में स्थित है। प्रदीप अग्रवाल इसके मालिक बताए जा रहे हैं, जबकि बिलासपुर में नवनीत अग्रवाल संचालन देख रहे हैं।
कंपनी से जुड़े देशभर के ठिकानों पर भी एक साथ कार्रवाई की जा रही है। रायपुर डिपो के अलावा उदयपुर बेवरेज जबलपुर और सुपीरियर ड्रिंक्स नागपुर में भी आयकर टीम की जांच की खबर है। फिलहाल फैक्ट्री परिसर में दस्तावेजों की जांच और अधिकारियों से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैक्स चोरी से जुड़े बड़े इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आयकर विभाग की टीम अभी मौके पर मौजूद है।
अधिकारी आय और निवेश से जुड़े कागजातों की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं। जांच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए फैक्ट्री के बाहर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।